
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा हर त्यौहार को धूमधाम से मनाती हैं। उनके साथ पति निक जोनस भी सेलिब्रेट करते हैं। प्रियंका फिलहाल लॉस एंजेलिस में हैं। प्रियंका ने अपनी कुछ खूबसूरत तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं जिनमें वे बहुत प्यारी लग रही हैं। प्रियंका ने 7 फोटो का एल्बम शेयर किया है। इनमें प्रियंका ऑफ वाइट कलर के फ्लोरल प्रिंट लहंगे में दिख रही हैं। इसके साथ प्रियंका ने ऑफ शोल्डर क्रॉप टॉप पहना हुआ है जिस पर मिरर वर्क हो रखा है। प्रियंका ने क्लासी ज्वैलरी भी कैरी की है और बालों को खुला छोड़ा है। प्रियंका ने कैप्शन में लिखा, ‘हैप्पी दिवाली शाम.... सभी को ढेर सारा प्यार, खुशियां और रोशनी मिले।’ निक जोनस ने पत्नी के फोटो पर कुछ लिखा तो नहीं है लेकिन फायर वाली इमोजी बनाई है।
शादी के बाद ये पहला मौका है जब यामी गौतम ने...
एक्ट्रेस
यामी गौतम ने इसी साल फिल्ममेकर आदित्य धर के साथ शादी की थी। यामी ने
बुधवार को इंस्टाग्राम पोस्ट पर फोटो पोस्ट की। इसमें यामी और आदित्य दोनों
ही काफी खुश दिखाई दे रहे हैं और एक-दूसरे की बाहों में हैं। शादी के बाद
ये पहला मौका है जब यामी ने आदित्य संग ऐसी तस्वीर शेयर की है। आदित्य ने
यामी को बांहों में जकड़ा है और यामी खुलकर हंस रही हैं। यामी ने कैप्शन
में लिखा, ‘हर दिवाली नई यादें और नई शुरुआत लेकर आती है। छोटी दिवाली की
शुभकामनाएं।’ यामी ने 4 जून को देशभक्ति से ओत-प्रोत फिल्म उरी के
डायरेक्टर आदित्य धर संग शादी की थी।
उन्होंने हिमाचल में ये शादी
अपने परिवार और बेहद करीबी लोगों की मौजूदगी में की थी। यामी ने इंस्टा
पोस्ट कर इसकी जानकारी फैंस को दी थी। यामी के वर्कफ्रंट की बात करें तो
हाल ही में उनकी भूत पुलिस मूवी रिलीज हुई थी, जिसे काफी पसंद किया गया।
इसमें उनके साथ जैकलीन फर्नांडिज, सैफ अली खान और अर्जुन कपूर भी थे। अब
यामी लोस्ट, दासवी और ओएमजी 2 में दिखेंगी।
जैकलीन ने लिखा, जब आप श्रीलंका में हो तो योहानी के साथ...
एक्ट्रेस
जैकलीन फर्नांडिज ने बुधवार को श्रीलंकाई सिंगर योहानी दिलोका डी सिल्वा
के साथ उनके गाने 'मानिके मगे हिते' पर डांस किया। जैकलीन ने यह वीडियो
शेयर किया है। गौरतलब है कि जैकलीन खुद श्रीलंका से हैं। वीडियो में जैकलीन
और योहानी अपने स्टेप्स खुद बनाते हुए लोकप्रिय गाने पर डांस करती हुई नजर
आ रही हैं। दोनों ने वीडियो में 'पानी पानी' गाने का हुक स्टेप भी डाला
है। इस दौरान, जैकलीन एक वाइट एथनिक ड्रेस में काफी खूबसूरत लग रही थी।
योहानी भी ब्लैक एंड गोल्डन आउटफिट में जंच रही थीं।
जैकलीन ने
अपने सोशल मीडिया हैंडल पर वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा-“जब आप
श्रीलंका में हो तो योहानी के साथ #manikemagehithe पर डांस करें, अगर आप
उनसे मिलने के लिए लकी रहे तो। ये गाना बहुत प्यारा है।” आपको बता दें कि
योहानी जल्द ही इस गाने के हिंदी वर्जन के साथ बॉलीवुड में डेब्यू करने
वाली हैं। वे यह गाना ‘थैंक गॉड’ में गाएंगी। हिंदी वर्जन को तनिष्क कंपोज
करेंगे जबकि गाने के बोल रश्मि विराग ने लिखे हैं।