प्रियंका ने स्पेशल अंदाज में किया निक को बर्थडे विश, एक्ट्रेस को इस बात के लिए मांगनी पड़ गई माफी

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा गुरुवार (16 सितंबर) को अपने पति निक जोनस का 29वां जन्मदिन मनाने लंदन से अमेरिका पहुंचीं। जश्न पेंसिल्वेनिया के फार्मिंगटन में मनाया। प्रियंका की अमेरिका के जॉन एफ कैनेडी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से कुछ फोटो वायरल हुई थी। प्रियंका ने खूबसूरत अंदाज में निक को बर्थडे विश किया। प्रियंका ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से निक संग अपनी फोटो शेयर की है। इसमें निक के साथ प्रियंका काफी खास लग रही हैं। प्रियंका येलो आउटफिट में हैं।

प्रियंका बैक साइड से निक को हग किए हुए है, जबकि निक, प्रियंका के गाल पर किस करते हुए दिख रहे हैं। बैकग्राउंड में दोनों के आस-पास गुब्बासरे, डिनर टेबल और क्ला सिक कारें नजर आ रही हैं। प्रियंका ने इस फोटो को शेयर करते हुए एक प्यारा सा कैप्शन दिया है। प्रियंका ने लिखा कि मेरे जीवन का प्यार। दया के भाव से भरे और सबसे ज्यादा प्यार करने वाले शख्स जिसे मै जानती हूं उसे जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। आई लव यू बेबी..आप जैसे हैं वैसा होने के लिए धन्यवाद।


निक ने उसी फोटो को शेयर कर प्रियंका को बताया बेस्ट

प्रियंका की इस पोस्ट को लाखों लोगों ने लाइक किया है। इस पर बॉलीवुड के साथ हॉलीवुड सेलेब्स ने भी कमेंट करते हुए अमेरिकन सिंगर निक जोनस को शुभकामनाएं दी हैं। प्रियंका इन दिनों प्रोफेशनल कमिटमेंट्स के चलते लंदन में हैं। वे नए शो सिटाडेल की शूटिंग कर रही हैं। निक जोनस ने इतने शानदार सरप्राइज के लिए प्रियंका को सोशल मीडिया के जरिए थैंक्यू कहा है। दरअसल उन्होंने भी प्रियंका के साथ उसी फोटो को शेयर किया और कैप्शन में लिखा, मेरे जन्मदिन पर प्रियंका ने मुझे सरप्राइज कर दिया। वह बेस्ट है। #29 आप सभी के प्यार के लिए शुक्रिया। उल्लेखनीय है कि प्रियंका और निक की 2018 में शादी हुई थी। प्रियंका फैंस के लिए अक्सर निक के साथ अपनी रोमांटिक फोटो डालती रहती हैं।

रियलिटी शो द एक्टिविस्ट में जज की भूमिका में थीं प्रियंका, लेकिन…

प्रियंका ने अपने एक फैसले के लिए फैंस से माफी मांगी है। पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया में द एक्टिविस्ट नाम के रियलिटी शो का मुद्दा गर्माया हुआ था, जिसे प्रियंका दूसरी अंतरराष्ट्रीय हस्तियों के साथ जज करने वाली थीं। शो के फॉर्मेट को लेकर प्रियंका और शो के मेकर्स की जमकर खिंचाई हुई, जिसके बाद न सिर्फ फॉर्मेट बदला गया, बल्कि प्रियंका को सॉरी भी बोलना पड़ा। प्रियंका ने लिखा कि पिछले एक हफ्ते में आपकी आवाज की ताकत देखकर मैं हिल गई हूं। वजह और प्रभाव आंदोलनों के लिए ईंधन का काम करते हैं, और जब लोग आवाज उठाने के लिए एकजुट होते हैं तो वास्तव में असर होता है। आपकी बात सुनी गई। शो गलत था और मुझे खेद है कि इसमें मेरे शामिल होने से आप निराश हुए।

दरअसल अमेरिकन नेटवर्क सीबीएस और ग्लोबल सिटिजन ने द एक्टिविस्ट नाम से एक शो प्लान किया था, जिसमें एक्टिविस्ट्स (सामाजिक कार्यकर्ताओं) या कंटेस्टेंट्स को एक-दूसरे से जूझना था। इनके सोशल मीडिया कैंपेन के आधार पर विजेता का चुनाव किया जाना था। शो के निर्णायकों में प्रियंका के साथ अमेरिकन गायक-गीतकार अशर और डांसिंग विद द स्टार्स से चर्चा में आईं जूलियन ह्यू शामिल थे। लोगों ने शो को असंवेदनशील और बेहूदा करार दिया। भारी विरोध के बाद मेकर्स ने शो का फॉर्मेट बदल दिया और अब इसे एक डॉक्यूमेंट्री के तौर पर पेश किया जाएगा।