प्रियंका चोपड़ा हुईं 39 की, लगा बधाइयों का तांता, एक दिन पहले शेयर की ग्लैमरस फोटो के दीवाने हुए फैंस

बॉलीवुड की देसी गर्ल के नाम से मशहूर प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) आज रविवार (18 जुलाई) को अपना जन्मदिन मना रही हैं। वे 39 साल की हो गई हैं। प्रियंका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आज उन्हें चाहने वालों की ओर से बधाइयों की बाढ़ आ गई है। फैंस प्रियंका की तारीफ करते हुए उन पर गर्व महसूस कर रहे हैं। कोई उनकी खूबसूरती में तारीफ के कसीदे गढ़ रहा है तो कोई उनके काम की प्रशंसा में डूबा हुआ है। कुछ फैंस ने तो आज पीसी डे बना दिया है। फैंस उनके अब तक के बेस्ट सीन्स शेयर कर रहे हैं। बॉलीवुड के बाद हॉलीवुड में भी परचम लहरा रहीं प्रियंका सुर्खियों में रहती हैं। कभी पति निक जोनास संग अपनी पोस्ट को लेकर तो कभी जरूरी मुद्दों पर अपनी राय रखकर वे इंटरनेट पर छाई रहती हैं।

इंस्टाग्राम पर 65 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स

प्रियंका ने अब फिर से अपनी कुछ फोटो शेयर की हैं, जिसमें उनका स्टाइलिश और ग्लैमरस अंदाज नजर आ रहा है। प्रियंका ने फोटो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। बिकिनी पहनीं प्रियंका धूप सेंकने के साथ टैटू फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। फोटो के प्रति फैंस की दीवानगी देखते ही बनती है। इन पर समाचार लिखे जाने तक 17 लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके थे। प्रियंका के इंस्टाग्राम पर 65 मिलियन फॉलोअर्स हैं। इंस्टाग्राम रिचलिस्ट 2021 में प्रियंका ने 27वें स्थान पर जगह बनाई है। वे हर प्रमोशनल पोस्ट के 403,000 डॉलर यानी करीब 3 करोड़ रुपए चार्ज करती हैं।

सिटाडेल की शूटिंग में बिजी हैं प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका इन दिनों लंदन में अपनी सीरीज सिटाडेल की शूटिंग में बिजी हैं। वे अंतिम दफा 'द व्हाइट टाइगर' और 'द स्काई इज पिंक' जैसी फिल्मों में दिखी थीं। एक्टिंग के अलावा प्रियंका का खुद का प्रोडक्शन हाउस 'पर्पल पेबल्स पिक्चर्स' है। इसके तहत वेंटिलेटर, सर्वन, पाहुना, फायरबैंड, पानी, द स्काई इज पिंक, द व्हाइट टाइगर जैसी फिल्में प्रोड्यूस की गई हैं। प्रियंका ने हाल ही मं हेयरकेयर प्रोडक्ट एनोमली को लॉन्च किया। प्रियंका ने वर्ष 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था। 2003 में उन्होंने सनी देओल के अपोजिट द हीरो फिल्म के साथ बॉलीवुड में कदम रखा।