विराट अनुष्का की शादी को लेकर प्रियंका ने बोली चौकाने वाली बात

बीती रात यानी 19 दिसंबर को मुबंई में 'ज़ी सिने अवॉर्ड' का भव्य आयोजन किया गया। इस अवार्ड फंक्शन ( देखे तस्वीरे ) में टीवी से लेकर बॉलीवुड सितारों ने शिरकत कर शाम को और ज़्यादा रंगीन कर दिया। इस फंक्शन में कैटरीना कैफ, रणवीर सिंह, सिद्धार्थ मल्होत्रा, भूमि पेडनेकर, गौहर खान, समेत कई बॉलीवुड और टीवी सितारे पहुंचे। ये शाम प्रियंका चोपड़ा की परफॉरमेंस के बाद और भी ज़्यादा खास हो गई। इस दौरान बातों-बातों में रिपोर्टर्स ने उनसे अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की शादी पर रिएक्शन मांग लिया। हालांकि, बड़ी ही चालाकी से प्रियंका ने सवाल को टालते हुए जवाब दिया कि अनुष्का की शादी से उनका क्या लेना-देना। लेकिन रिपोर्टर यहीं नहीं रुका वही लगें हाथों प्रियंका की शादी के बारे में पूछ लिया? तो इस सवाल का जवाब देतें हुए प्रियंका ने कहा "शादी योजना से नहीं होती। आपको अपने लिए सही व्यक्ति की तलाश की जरूरत होती है। अगर मुझे सही व्यक्ति मिल जाएगा तो मैं तुरंत शादी कर लूंगी। मैं अब भी ऐसे शख्स की तलाश में हूं।"

बता दे, बॉलीवुड एक्ट्रैस प्रियंका चोपड़ा परिवार के साथ क्रिसमस और न्यू ईयर मनाने के लिए मुंबई आई हुई है। अवॉर्ड्स नाइट में प्रियंका डिजाइनर जुबेर मुराद का पिंक गाउन पहना था, जिसकी वहां मौजूद सभी लोगों ने खूब तारीफ़ भी की।