प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की पति निक जोनास के साथ रोमांटिक Photo, फैंस को पसंद आया एक्ट्रेस का अंदाज

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक एक्टिंग से धूम मचाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। उनका हर अंदाज निराला है। वे अपने चाहने वालों के दिलों पर राज करती हैं। प्रियंका प्रोफशनल के साथ पर्सनल लाइफ के चलते भी चर्चाओं में रहती हैं। प्रियंका सोशल मीडिया को खूब पसंद करती हैं। प्रियंका अक्सर पति निक जोनस के साथ रोमांटिक फोटो पोस्ट करती हैं। अब प्रियंका ने अपनी एक पुरानी फोटो पोस्ट की है जो तेजी से वायरल हो रही है। प्रियंका ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फोटो डाली है। इसमें उनके साथ निक और एक शख्स दिख रहा है।

फोटो शेयर कर प्रियंका के दिल से निकली यह बात

निक बैठे हुए हैं, जबकि प्रियंका खड़ी हैं। प्रियंका ने निक के कंधे पर हाथ रखा हुआ है। प्रियंका के पीछे एक और शख्स नजर आ रहा है। प्रियंका ने कैप्शन में लिखा कि कुछ पल हमेशा के लिए। इसी के साथ प्रियंका ने हार्ट की इमोजी भी पोस्ट की है। फैंस को प्रियंका-निक का यह अंदाज काफी अच्छा लग रहा है। इसे लाखों लाइक मिल चुके हैं। पिछले दिनों भी प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट की थी। इसमें उनके साथ निक हैं। दोनों एक-दूसरे को प्यार से हग कर रहे हैं। प्रियंका ने लिखा था कि वे घर आ गए।

जी ले जरा फिल्म में इन दो और दिग्गज एक्ट्रेस के साथ दिखेंगी प्रियंका

प्रियंका के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे हॉलीवुड में जल्द ही फिल्म ‘टेक्स्ट ऑफर यू’ में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा वे ‘मैट्रिक्स 4’ की शूटिंग में भी व्यस्त हैं। वहीं अगर उनके बॉलीवुड प्रोजेक्ट की बात करें तो प्रियंका ‘जी ले जरा’ फिल्म में काम करेंगी। उनके साथ कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट हैं। इसका डायरेक्शन फरहान अख्तर करेंगे। फरहान ने इससे पहले तीन हीरो वाली फिल्म दिल चाहता है और जिंदगी ना मिलेगी दोबारा बना थी। प्रियंका लंबे समय से बॉलीवुड से दूर हैं। वर्ष 2000 में मिस वर्ल्ड बनीं प्रियंका ने 2003 में बॉलीवुड में एंट्री की थी।