प्रियंका की ऐसी फोटो देख घबराए फैंस! सिर और चेहरे पर नजर आ रहे हैं खून के छींटे, ये है असलियत

एक्टर निक जोनास के साथ शादी के बाद से प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड से ज्यादा हॉलीवुड में एक्टिव रहती हैं। इन दिनों वे अपने प्रोजेक्ट्स की शूटिंग में बिजी हैं। इस बीच, उन्होंने अपनी एक सेल्फी शेयर की है, जिसे देखकर फैंस चकरा गए। फोटो में प्रियंका के सिर से खून बहता दिख रहा है। उनके चेहरे पर खून के कई छींटे भी हैं। प्रियंका ने इसे इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। उन्होंने लिखा, 'हा! तुम्हें दूसरे बंदे का हाल देखना चाहिए।' इसके साथ प्रियंका ने सेट लाइफ, एक्टर्स लाइफ और सिटाडेल जैसे हैशटैग्स का यूज किया है। इन दिनों प्रियंका लंदन में अमेजन की सीरीज सिटाडेल की शूटिंग कर रही हैं।

सिटाडेल के डायरेक्टर ने की थी प्रियंका की तारीफ

सिटाडेल का निर्माण मार्वल फिल्मों की डायरेक्टर जोड़ी जो और एंथनी रूसो कर रहे हैं। इस जोड़ी ने ‘एवेंजर्स एंडगेम’ और ‘एवेंजर्स इनफिनिटी वॉर’ का डायरेक्शन किया था। सीरीज में प्रियंका के साथ हॉलीवुड फिल्म बॉडीगार्ड और गेम ऑफ थ्रोन्स में काम कर चुके रिचर्ड मैडेन होंगे। इस सीरीज की शूटिंग इसी साल शुरू हुई थी। सिटाडेल के कई स्पिनऑफ अलग-अलग देशों में बनाए जाएंगे, जिनमें से एक भारत भी होगा। पूर्व में इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में जो रूसो ने प्रियंका की तारीफ करते हुए कहा था कि मुझे लगता है वे अमेजिंग काम करती आई हैं।


प्रियंका के हाथ में हैं ये प्रोजेक्ट भी

प्रियंका सिटाडेल के अलावा फिल्म मेट्रिक्स 4, टेक्स्ट फॉर यू, मिंडी केलिंग की लिखी रोमांटिक कॉमेडी और मां आनंद शीला की बायोपिक में काम कर रही हैं। उन्हें पिछली बार फिल्म द व्हाइट टाइगर में देखा गया था। प्रियंका सोशल मीडिया पर खूब पॉपुलर हैं। वे खुद से जुड़ी गतिविधियों के बारे में लगातार अपडेट देती रहती हैं। फोटो और वीडियो शेयर कर वे सुर्खियों में रहती हैं। पूर्व मिस वर्ल्ड प्रियंका ने अचानक निक के साथ शादी कर सबको चौंका दिया था। इंस्टाग्राम पर उन्हें 65.7 मिलियन लोग फॉलो करते हैं।