प्रियंका ने इस वजह से किया ‘सोना’ रेस्टोरेंट से किनारा, हेमा-आयुष्मान की मुलाकात से ‘ड्रीम गर्ल 2’ का प्रमोशन

प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड के साथ हॉलीवुड में भी अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा रही हैं। प्रियंका ने बिजनेस में भी किस्मत आजमाई। उन्होंने न्यूयॉर्क में अपना रेस्टोरेंट ‘सोना’ खोला था। रिपोर्ट्स के मुताबिक अब प्रियंका ने इस रेस्टोरेंट से दूरी बना ली है। प्रियंका ने इसे मनीष के गोयल के साथ पार्टनरशिप में शुरू किया था।

मनीष ने एक मैगजीन से बातचीत में कहा रेस्टोरेंट की क्रिएटिविटी का पूरा श्रेय प्रियंका को जाता है। हम उनकी पार्टनरशिप और सपोर्ट के लिए आभारी हैं लेकिन अब वह हमारी क्रिएटिव पार्टनर नहीं हैं। वह सोना फैमिली का हिस्सा रहेंगी। इस बीच प्रियंका से जुड़े एक सूत्र ने कहा कि सोना के साथ काम करना, जुड़ना उनके करिअर में हमेशा एक गौरवपूर्ण पल था।

सोना से दूर जाने से प्रियंका को इन महत्वाकांक्षाओं को और ज्यादा वैश्विक स्तर पर विस्तारित करने की अनुमति मिलती है। और प्रियंका उन संभावनाओं का एक्साइटमेंट के साथ इंतजार कर रही हैं। आपको बता दें कि प्रियंका लग्जरी होमवेयर ब्रांड की ऑनर हैं। उनका हेयरकलर ब्रांड और एक प्रोडक्शन कंपनी भी है। प्रियंका पिछली दफा ‘सिटाडेल’ में दिखी थीं। उनकी पिछली बॉलीवुड फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ थी।

हेमा मालिनी और आयुष्मान खुराना दोनों ने निभाया है ‘ड्रीम गर्ल’ का रोल

जब बीते जमाने की आइकनिक 'ड्रीम गर्ल' हेमा मालिनी और आज के जमाने की सेंसेशनल 'ड्रीम गर्ल' पूजा यानी आयुष्मान खुराना आमने-सामने आए और मचअवेटेड मूवी 'ड्रीम गर्ल 2' को मिलकर प्रमोशन किया, तो फैंस का एक्साइटमेंट लेवल आसमान छूने लगा। इस दौरान दोनों कलाकारों ने कई किस्से और कहानियां शेयर की और खूब एंजॉय किया।

इनकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं और फैंस इन पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। बता दें कि साल 1977 में आई फिल्म 'ड्रीम गर्ल' में हेमा मालिनी ने लीड रोल निभाया था। इस फिल्म ने जमकर सफलता हासिल की थी और इसके गाने आज भी म्यूजिक लवर्स की प्ले लिस्ट का हिस्सा हैं।

दूसरी ओर, आयुष्मान ने साल 2019 में आई फिल्म ‘ड्रीम गर्ल’ में पूजा का रोल निभाकर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। अब वे एक बार फिर से वही जादू दोहराने जा रहे हैं। उनकी फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ 25 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके डायरेक्टर राज शांडिल्य और प्रोड्यूसर एकता आर कपूर व शोभा कपूर हैं। फिल्म में आयुष्मान के साथ अनन्या पांडे, परेश रावल, राजपाल यादव, विजय राज, मनजोत सिंह, अभिषेक बनर्जी, मनोज जोशी और अन्नू कपूर भी हैं।