स्विमसूट पहन लहरों और धूप का मजा लेती नजर आई प्रियंका चोपड़ा, उधर ब्लू डेनिम जंपसूट में जान्हवी कपूर दिखीं ग्लैमरस

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) हाल ही में रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, सऊदी अरब में शामिल हुई थीं। इस दौरान उन्होंने जल्द अपना काम खत्म किया और दुबई में वेकेशन (Priyanka Chopra in Dubai) मनाने चली गईं। इस खास मौके की झलक उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दिखाई। इन फोटोज को शेयर करते हुए प्रियंका ने कैप्शन में लिखा, 'वीकेंड वाइब्स'। प्रियंका चोपड़ा के वेकेशन की ये तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

वर्कफ्रंट की बात करें प्रियंका जल्द ही 'लव अगेन' में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा वो हॉलीवुड फिल्म 'ऑल कमिंग बैक टू मी' में लीड रोल में दिखाई देंगी। वहीं प्रियंका बॉलीवुड में भी लंबे समय बाद वापसी करने जा रही हैं। वो जल्द ही कैटरिना कैफ और आलिया भट्ट के साथ फिल्म 'जी ले जरा' में भी नजर आएंगी।

ब्लू डेनिम जंपसूट में नजर आई जान्हवी

उधर, बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर को एक रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट किया गया, जिसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में जान्हवी ब्लू डेनिम जंपसूट में नजर आई, जिसमें वो काफी ग्लैमरस लग रही हैं। सोशल मीडिया पर फैंस ने उनके इस वीडियो को खूब पसंद किया है।

आपको बता दे, जान्हवी ने मुंबई के बांद्रा के डुप्लेक्स अपार्टमेंट में अपना एक नया घर खरीदा है, जिसकी कीमत लगभग 65 करोड़ बताई जा रही है।

वर्कफ्रंट की बात करे तो जान्हवी जल्द 'मिस्टर एंड मिसेस माही', बवाल, तख्त, 'दोस्ताना 2' और 'किट्टी' में लीड रोल नजर आने वाली है।