अपने बॉयफ्रेंड के साथ बर्थडे सेलिब्रेट कर रही है प्रियंका चोपड़ा, शेयर की तस्वीर

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपना 36वाँ जन्मदिन मना रही है। बॉलीवुड से हॉलीवुड तक सभी को अपने अनोंखे अंदाज़ से दीवाना बनाने वाली प्रियंका, अपना जन्मदिन किस तरह मना रही है इस बात को उनके फैन्स जानना जरुर चाहेंगे। प्रियंका ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट की जिसे देखकर आप इस बात का अंदाजा लगा सकते हैं कि प्रियंका के लिए उनका जन्मदिन कितना खास होने वाला है।

प्रियंका ने देर रात इंस्टाग्राम स्टोरी पर केक की एक फोटो शेयर की और उसके ऊपर कैप्शन भी लिखा। प्रियंका ने कैप्शन देते हुए लिखा, 'और अभी शुरू हो गया'। प्रियंका के इस कैप्शन से इतना तो तय है कि यह दिन उनकी जिंदगी का यादगार दिन बनने वाला है।

जन्मदिन से ठीक एक दिन पहले प्रियंका निक के साथ डिनर डेट पर गई थीं। यह एक नहीं बल्कि डबल डिनर डेट थी। दरअसल, प्रियंका और निक के अलावा , निक के भाई जो जोनस और उनकी होने वाली बीवी सोफी टर्नर भी देखी गईं।

यानी कि इस डबल डेट के साथ ही प्रियंका के जन्मदिन का जश्न शुरू हो गया था।यहां तक कि प्रियंका हाल ही में भारत निक को अपनी मां मधु चोपड़ा से मिलवाने भी लाई थीं ऐसे में इन खबरों ने और भी जोर पकड़ लिया।