2022 में झूलने के लिए तैयार हैं प्रियंका चोपड़ा! नेहा धूपिया ने शेयर की कैटरीना-विक्की के शादी समारोह से Photos

मशहूर बॉलीवुड और हॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) को फैंस से जुड़ा रहना काफी पसंद है। ऐसे में वे अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर आए दिन कोई न कोई खास पोस्ट डालती रहती हैं। वे कभी पति निक जोनस तो कभी फिल्म के प्रमोशन को लेकर अपडेट देती रहती हैं। प्रियंका ने अपने चाहने वालों के लिए अब एक और पोस्ट शेयर की है। इसमें वे नए साल को लेकर एक्साइटेड दिखाई दे रही हैं। प्रियंका ने अपने ऑफीशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक लेटेस्ट फोटो पोस्ट की है। इसमें प्रियंका अपने लॉस एंजलिस के घर के बाहर वाले हिस्से में हल्की धूप में झूले पर बैठी मुस्कुराती नजर आ रही हैं।

प्रियंका ने लाइट पिंक कलर की स्लीवलैस नाइट स्टाइल ड्रेस पहनी है। उन्होंने बेहद प्यारा फुटवियर भी कैरी किया है। उनके बाल ओपन है और वे काला चश्मा लगाकर साइड पोज दे रही हैं।

प्रियंका ने कैप्शन में लिखा, '2022 में झूलने के लिए तैयार...।' प्रियंका ने इससे पहले क्रिसमस पर निक के साथ काफी रोमांटिक तस्वीर शेयर की थी। प्रियंका पति की गोद में बैठी दिखाई दे रही थीं। फोटो में उनके तीन पैट भी नजर आ रहे थे। अगर बात प्रियंका के वर्कफ्रंट की करें तो वे हाल ही में रिलीज हुई फिल्म द मैट्रिक्स रिसरेक्शन्स में सती की भूमिका में दिखाई दी थीं।

नेहा ने क्लिक करवाई खुद की तस्वीरें, वीडियो भी किया शेयर

एक्ट्रेस नेहा धूपिया (Neha Dhupia) इन दिनों मदरहुड एंजॉय कर रही हैं। अक्टूबर में वे दूसरी बार मां बनी थीं। अब उनके एक बेटा और एक बेटी है। नेहा और उनके पति अंगद बेदी के बीच जबरदस्त बोंडिंग देखने को मिलती है। उन्होंने 9 दिसंबर को सवाईमाधोपुर में विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की शादी अटैंड की थी। अब नेहा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कई तस्वीरें शेयर की हैं, जो कैटरीना और विक्की की शादी में ली गई थीं। इन तस्वीरों में नेहा ने खुद की तस्वीरें क्लिक करवाई हैं। कहीं वे अपने हाथों की मेहंदी दिखाती नजर आ रही हैं तो कभी पोज मारती दिख रही हैं। नेहा ने ब्लैक कलर का सूट पहना है। नेहा लिखती हैं, 'अंगद इस फ्रेम में हैं, और क्यों ना हों मेरे यार की जो शादी थी।' नेहा ने एक वीडियो भी शेयर किया है। इसमें नेहा पहले नाइट सूट तथा अगले ही पल में एकदम सजी-धजी ट्रेडिशनल लुक में नजर आती हैं।