होली पर कुछ इस अंदाज में आईं नजर प्रिया प्रकाश, विडियो वायरल #VIDEO

मलयालम एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश देश ही नहीं विदेश में भी काफी पॉपुलर हो गई हैं। प्रिया को लियोनी, प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण और जाह्नवी कपूर तक का रिकॉर्ड तोड़ दिया। प्रिया को इन सब हीरोइनों से ज्यादा सर्च किया गया। सोशल मीडिया पर वायरल मलयालम फिल्म ‘उरु आदर लव’ के गाने ‘मानिक्य मलाराया पूवी’ में प्रिया ने अपने एक्सप्रेशन से खूब सुर्ख‍ियां बटोरी हैं। यूट्यूब और सोशल मीड‍िया पर इस वीड‍ियो को अब तक करोड़ो लोग देख चुके हैं। जो भी इस वीड‍ियो को देख रहा है, वो प्रिया प्रकाश का दीवाना होता जा रहा है। प्रिया प्रकाश वॉरियर ने जैसे करोड़ो युवाओं के दिल पर कब्जा कर लिया है। उनका वीडियो इतनी तेजी से वायरल होता है कि लोग उन्हें अब वायरल गर्ल से जानने लगे हैं। वही होली पर प्रिया प्रकाश का एक और विडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया है। इस वीडियो में प्रिया होली के रंग में नजर आ रही हैं और इस बार उनके साथ उनके पार्टनर रोशन अब्दुल रऊफ भी नजर आ रहे हैं।

अब होली का वीडियो हो रहा वायरल

प्रिया ने इस वीडियो को खुद इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो में रोशन अब्दुल रऊफ अपने कुछ दोस्तों के साथ हाथों में गुलाल लिए प्रिया की ओर बढ़ते हैं, जहां प्रिया अपने दोस्तों के साथ पहले से ही होली की तैयारी की हुई रहती हैं, फिर दोनों एक दूसरे को रंग लगाते हैं। वीडियो में इफेक्ट डाल कर इसे और भी ज्यादा रोचक बनाया गया है।

श्रीदेवी की याद में गाया था गाना

बता दें, इससे पहले प्रिया प्रकाश का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वह श्रीदेवी के लिए एक गाना गाती हुई नजर आ रही हैं। हाल ही में पंचतत्व में विलीन हुई 54 साल की श्रीदेवी की याद में प्रिया ने 'कभी अलविदा न कहना' गाना गा कर श्रीदेवी के प्रति अपना प्यार जाहिर किया था। वीडियो शेयर करते हुए प्रिया ने कैप्शन में लिखा था– 'इतिहास कभी भी अलविदा नहीं कहता, इतिहास कहता है कि जल्द ही मिलेंगे'। गौरतलब है कि प्रिया का वीडियो वेलेंटाइन डे से कुछ दिन पहले वायरल हुआ था और इसमें उन्होंने जिस तरह से एक्सप्रेशन दिए हैं उसे देख कई लोग उनके फैन हो गए और वह कुछ ही घंटो में एक जाना माना नाम बन गईं। उनकी वीडियो के वायरल होने के बाद से उन्हें कई फिल्मों के ऑफर्स भी आने लगे।

मिलने लगे हैं बॉलीवुड से ऑफर

इंटरनेट सेंसेशन बनने के बाद हर कोई जानना चाहता है कि आखिर वह बॉलीवुड में किसके साथ एंट्री करने वाली हैं। हालांकि उनकी किसी बॉलीवुड फिल्‍म में आने की बात अभी साफ नहीं हुई है। लेकिन हो सकता है कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के साथ प्रिया की जोड़ी नजर आए। जी हां, दरअसल इस बात का खुलासा खुद प्रिया प्रकाश वारियर ने किया है। कई खबरें आ रही हैं कि प्रिया प्रकाश को बॉलीवुड से भी फिल्‍मों के ऑफर मिलने लगे हैं, लेकिन उन्‍होंने साफ कर दिया है कि वह बॉलीवुड के टॉप स्‍टार्स के साथ ही काम करना चाहती हैं।

आंखों से घायल हुए ऋषि कपूर


प्रिया प्रकाश की आंखों से घायल हुए ऋषि कपूर ने ट्वीट कर उनकी जमकर तारीफ की। ऋषि कपूर ने लिखा, मैं ये भविष्याणी करता हूं कि इस लड़की को बहुत स्टारडम मिलने वाला है। मेरी प्यारी प्रिया, आने वाले टाइम में लोग तुम्हें देखने के लिए बेताब होंगे। आप अपने आयु वर्ग के लोगों को कड़ी चुनौती देने जा रही हैं। ईश्वर आपका साथ दे और आप अच्छा करें। मेरे समय में नहीं आईं आप! क्यों?'