सबको अपना दीवाना बनाने वाली प्रिया प्रकाश वारियर को म‍िला बॉलीवुड का ऑफर

मलयालम एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश देश ही नहीं विदेश में भी काफी पॉपुलर हो गई हैं। प्रिया प्रकाश वारियर कुछ ही घंटों में इतनी पॉपुलर हो गई हैं कि लोग उनके बारे में सबकुछ जानना चाहते हैं। इस एक दिन में प्रिया को सनी लियोनी, प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण और जाह्नवी कपूर तक का रिकॉर्ड तोड़ दिया। प्रिया को इन सब हीरोइनों से ज्यादा सर्च किया गया। सोशल मीडिया पर वायरल मलयालम फिल्म ‘उरु आदर लव’ के गाने ‘मानिक्य मलाराया पूवी’ में प्रिया ने अपने एक्सप्रेशन से खूब सुर्ख‍ियां बटोरी हैं।

यूट्यूब और सोशल मीड‍िया पर इस वीड‍ियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जो भी इस वीड‍ियो को देख रहा है, वो प्रिया प्रकाश का दीवाना होता जा रहा है। वही वैलेंटाइन डे पर प्रिया की डेब्यू फिल्म 'ओरू अदार लव' का टीजर लॉन्च हुआ है। इस बार प्रिया ने आंखों से नहीं बल्कि होठों से फैंस को अपना दीवाना बना लिया। प्रिया की अदाएं इतनी कातिलाना हैं कि हर कोई उन पर फिदा हो जाए। फिल्म में स्कूल रोमांस दिखाया गया है। इस टीजर में भी प्रिया प्रकाश और अब्दुल रहूफ के एक्सप्रेशन कमाल के हैं। टीजर में प्रिया ने होठों से गोली चलाई है। ऐसी क्यूट केमेस्ट्री दर्शकों ने अभी तक नहीं देखी होगी।

इसी बीच प्रिया प्रकाश के फैंस के ल‍िए खुशखबरी है। सोशल मीडिया के जरिए रातों-रात स्टार बनी प्रिया को ये आॅफर ‘पिंक’ फिल्म के डायरेक्टर अनिरुद्ध राय चौधरी ने दिया है। एक मीडिया हाउस को दिए इंटरव्यू में खुद प्रिया ने यह बात बताई है। बकौल प्रिया उनका वीडियो वायरल होने के बाद उन्हें ‘पिंक’ फिल्म के डायरेक्टर ने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट के लिए अप्रोच किया था, लेकिन फिल्हाल वो जून तक अपनी डेब्यू फिल्म पर ही फोकस करना चाहती हैं।