डिलीवरी से कुछ दिन पहले बिपाशा बसु ने दिखाए डांस मूव्स, पति करण सिंह ग्रोवर संग यूं की मस्ती

आलिया भट्ट की डिलीवरी के बाद अब लोगों को बॉलीवुड की ग्लैम गर्ल बिपाशा बसु की डिलीवरी का इंतजार है। बिपाशा बसु खुद भी इसे लेकर काफी एक्साइटेड हैं और बेसब्री से बेबी के आने वेट कर रही है। बिपाशा बसु सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और प्रेग्नेंसी के आखिरी फेज में भी अपने पोस्ट्स और वीडियोज से सोशल मीडिया पर छाई हुई है। हाल ही में बिपाशा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें एक्ट्रेस अपने बड़े से बेबी बम्प को पकड़कर सेक्सी डांस कर रही है। बिपाशा के डांसिंग पार्टनर उनके एक्टर पति, कारण सिंह ग्रोवर हैं। वीडियो को शेयर करते हुए बिपाशा ने कैप्शन में लिखा है, ‘मुश्किल से मूव कर पा रही हूं। #पैरेंट्सटूबी #मम्माटूबी #लवयॉरसेल्फ’।

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि बिपाशा बसु ने अपने बड़े से बेबी बम्प को पकड़कर बेहद सेक्सी मूव्स दिखाई हैं। बिपाशा अपने हाथों से बेबी बम्प को सपोर्ट करके उछल-उछलकर नाच रही हैं और वीडियो में ऊपर 'बेबी ऑन द वे' का स्टिकर भी नजर आ रहा है। वीडियो के अंत में करण सिंह ग्रोवर, यानी बिपाशा के पति भी उन्हें जॉइन कर लेते हैं और फिर दोनों मिलकर नाचते हैं।

जैसे ही बिपाशा ने अपना और करण यह क्यूट वीडियो शेयर किया, फैंस उन पर प्यार बरसाने लगे। उनके दोस्त और फैंस वीडियो पर हार्ट इमोजी भेज रहे हैं। उनके एक दोस्त ने लिखा, 'बस, कुछ दिन और बचे हैं।'

वहीं, एक दोस्त ने लिखा, 'अब बेबी मंकी से मिलने का इंतजार नहीं हो पा रहा है।'