दिवंगत एक्ट्रेस स्मिता पाटिल और एक्टर राज बब्बर के बेटे एक्टर प्रतीक बब्बर (38) तलाक के दो साल बार फिर से शादी करने जा रहे हैं। प्रतीक अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड प्रिया बनर्जी के साथ आज शुक्रवार (14 फरवरी) को वेलेंटाइन डे के मौके पर सात फेरे लेने जा रहे हैं। इस बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि प्रतीक ने शादी में अपने परिवार को आमंत्रित नहीं किया है। यहां तक कि उन्होंने अपने पिता को भी नहीं बुलाया। प्रतीक के सौतेले भाई एक्टर आर्य बब्बर ने इस बात का खुलासा किया है।
आर्य ने एक इंटरव्यू में कहा कि हमें एक परिवार के तौर पर इनवाइट नहीं किया गया है। मुझे यकीन है कि हम अभी भी करीब हैं। मुझे समझ नहीं आ रहा है कि यह कैसे हुआ। मुझे लगता है कि किसी ने उसे भड़काया है और उसके दिमाग पर पूरा काबू पा लिया है। मेरी मां ही हैं जिन्होंने इस डिसफंक्शनल परिवार को फंक्शनल बनाया है। अगर आपको मेरी मां को नहीं बुलाना, तो कम से कम पापा को बुला सकते हो। जिंदगी किसी फिल्म से कम नहीं है, कोई घर में से ही उसे इंफ्लुएंस कर रहा है। मैं नहीं चाहता कि ये प्रतीक है और मैं नहीं मानता कि वो ऐसा है। बता दें आर्य, राज बब्बर की पहली पत्नी नादिरा का बेटा है। उसके एक बहन जूही बब्बर भी हैं।
साल 1986 में राज व स्मिता ने अपने बेटे प्रतीक का स्वागत किया। प्रतीक को जन्म देने के कुछ ही दिनों बाद प्रसव संबंधी जटिलताओं के कारण स्मिता का निधन हो गया। उनके असामयिक निधन के बाद राज, नादिरा के पास लौट आए। उल्लेखनीय है कि प्रतीक ने इससे पहले साल 2019 में सान्या सागर के साथ शादी की थी लेकिन उनका रिश्ता ज्यादा नहीं चल पाया। कपल ने साल 2023 में तलाक ले लिया था। प्रतीक ने 'जाने तू या जाने ना', 'एक दीवाना था' जैसी फिल्मों में काम किया है।
साहिल खान ने इनके साथ की शादी, शेयर की तस्वीरें और वीडियोएक्टर और फिटनेस एंटरप्रेन्योर साहिल खान (48) शादी के बंधन में बंध गए हैं। साहिल ने आज 14 फरवरी को वेलेंटाइन डे के मौके पर फैंस के साथ खुशखबरी शेयर की। उन्होंने दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा में गर्लफ्रेंड मिलेना एलेक्जेंड्रा (22) के साथ शादी की और इसकी कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं। शादी 9 फरवरी को हो गई थी, लेकिन उन्होंने अभी तक यह सभी से छुपाकर रखा था।
साहिल ने डेकोरेशन की कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा, “फाइनली, शादी हो गई। बधाई और शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया। सभी लवर्स को वेलेंटाइन डे मुबारक। आप सभी को इस जिंदगी में प्यार, खुशी और सफलता मिले।” साहिल ने एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें मिलेना दिख रही हैं और शादी का केक भी नजर आ रहा है। साहिल ने कैप्शन में लिखा, “शादी का केक। मेरी जिंदगी का सबसे जरूरी केक। मैंने शादी कर ली है।”
गौरतलब है कि कोलकाता में पैदा हुए साहिल ने साल 2001 में 'स्टाइल' मूवी से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। फिल्म में शरमन जोशी, रिया सेन और शिल्पी मुद्गल भी थे। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर सफलता मिली। बाद में साहिल ने 'एक्सक्यूज मी', 'ये है जिंदगी', 'डबल क्रॉस', 'अलादीन' और 'रामा : द सर्वाइवर' जैसी फिल्मों में काम किया।