शर्लिन चोपड़ा ने नेपाल में मचाया तहलका, 'रश्के कमर' पर लगाया हॉट तड़का, वीडियो वायरल

अपनी बोल्ड फोटोज और वीडियो से सोशल मीडिया पर हमेशा चर्चा में रहने वाली शर्लिन चोपड़ा का एक नया वीडियो Video सुर्खियाँ लूट रहा है। इस वीडियो में शर्लिन चोपड़ा Sherlyn Chopra नेपाल Nepal में परफॉर्म करती नजर आ रही हैं, और ऑडियंस उनके डांस को देखकर क्रेजी हो रहे हैं। शर्लिन के इस वीडियो को 1 लाख से ज्यादा बार देखा गया है। यही नहीं, शर्लिन चोपड़ा का एक बोल्ड फोटोशूट भी काफी वायरल हो रहा है। शर्लिन चोपड़ा हमेशा कुछ अनोखा करने के लिए पहचानी जाती हैं और कुछ दिन पहले उन्होंने खुद को 87 लाख रुपये की कार भी गिफ्ट की थी।

बता दे, शर्लिन चोपड़ा एकमात्र एक्ट्रेस हैं जो प्लेबॉय Playboy के साथ काम कर चुकी हैं। यही नहीं, 'कामसूत्र Kamasutra' फिल्म में उनके बोल्ड रोल ने भी काफी सुर्खियां लूटी थी। शर्लिन चोपड़ा अपनी बोल्डनेस की वजह से चर्चा में रहती हैं।

प्लेबॉय गर्ल शर्लिन चोपड़ा का जन्म 11 फरवरी, 1984 को हैदराबाद में हुआ था। शर्लिन ने अपने करियर की शुरुआत साल 2005 में 'टाइमपास' फिल्म से की थी। शर्लिन डायरेक्टर रुपेश पॉल की इंग्लिश फिल्म 'कामसूत्र 3डी' में लीड रोल निभा चुकी हैं। इस फिल्म की स्क्रीनिंग 66वें कान फिल्म फेस्टिवल में हुई थी। शर्लिन हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की एकलौती एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने प्लेबॉय मैगजीन के लिए न्यूड फोटोशूट कराया। शर्लिन ने कई हिंदी और तेलुगु फिल्मों में काम किया, लेकिन सफलता उनके हाथ नहीं लगी।