PHOTOS - बॉलीवुड से लेकर टीवी सितारों ने बनाया Zee Cine Awards की शाम को और रंगीन

बीती रात यानी 19 दिसंबर को मुबंई में 'ज़ी सिने अवॉर्ड' का भव्य आयोजन किया गया। इस अवार्ड फंक्शन में टीवी से लेकर बॉलीवुड सितारों ने शिरकत कर शाम को और ज़्यादा रंगीन कर दिया। इस फंक्शन में कैटरीना कैफ, रणवीर सिंह, सिद्धार्थ मल्होत्रा, भूमि पेडनेकर, गौहर खान, समेत कई बॉलीवुड और टीवी सितारे पहुंचे। ये शाम प्रियंका चोपड़ा की परफॉरमेंस के बाद और भी ज़्यादा खास हो गई। इसके अलावा एक्टर्स को उनकी बेहतरीन परफॉरमेंस के लिए अवार्ड से नवाज़ा।

इन स्टार्स ने जीता ज़ी सिने अवार्ड-

1. एक्स्ट्राऑर्डनरी इम्पेक्ट अवॉर्ड: टॉयलेट एक प्रेम कथा

2. एक्स्ट्राऑर्डनरी लेजेंड अवॉर्ड: अमिताभ बच्चन

3. बेस्ट एक्टर इन अ निगेटिव रोल: राज राजुन (सीक्रेट सुपरस्टार)

4. बेस्ट एक्टर इन अ सपोर्टिंग रोल फीमेल: मेहर विज (सीक्रेट सुपरस्टार)

5. बेस्ट एक्टर इन अ सपोर्टिंग रोल मेल: अनिल कपूर (मुबारकां)

6. बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर: अद्वित चंदन (सीक्रेट सुपरस्टार)

7. बेस्ट डेब्यू मेल: मातिन रे तेंगु (ट्यूबलाइट)

8. बेस्ट डेब्यू फीमेल: निधि अग्रवाल (मुन्ना माइकल)

9. व्यूअर्स च्वाइस बेस्ट फिल्म अवॉर्ड: टॉयलेट एक प्रेम कथा

10. व्यूअर्स च्वाइस बेस्ट एक्टर अवॉर्ड फीमेल: आलिया भट्ट (बद्रीनाथ की दुल्हनिया)

11. एक्स्ट्राऑर्डनरी फ्रेंचाइज अवॉर्ड: बाहुबली

12. व्यूअर्स च्वाइस बेस्ट एक्टर अवॉर्ड मेल: अक्षय कुमार (जॉली एलएलबी 2)

13. एक्स्ट्राऑर्डनरी इम्पेक्ट अवॉर्ड फीमेल: तापसी पन्नु (नाम शबाना)

14. एक्स्ट्राऑर्डनरी इम्पेक्ट अवॉर्ड मेल: राजकुमार राव

15. बेस्ट फिल्म: गोलमाल अगेन

16. बेस्ट डायरेक्टर: अश्विनी अय्यर तिवारी (बरेली की बर्फी)

17. बेस्ट एक्टर फीमेल: श्रीदेवी (मॉम)

18. बेस्ट एक्टर मेल: वरुण धवन (बद्रीनाथ की दुल्हनिया)