Photos : मालदीव में करण के साथ हनीमून मना रही हैं रिया कपूर, उधर-इस अंदाज में दिखीं सुहाना खान

अनिल कपूर की छोटी बेटी रिया ने 14 अगस्त को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड करण बूलानी से शादी की थी। रिया और करण फिलहाल मालदीव में हनीमून मना रहे हैं। रिया ने मालदीव से हनीमून वेकेशन की कुछ फोटो शेयर की हैं, जिनमें वे बिकिनी पहने स्विमिंग पूल में रिलैक्स मूड में चिल करती दिख रही हैं। करण दूर खड़े समंदर को निहारते हुए नजर आ रहे हैं।

रिया ने अपने अकाउंट पर फोटो शेयर करते हुए लिखा कि जब आप बच्चों को नानी के घर छोड़ देते हैं। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स इस कैप्शन का मतलब नहीं समझ पाए और तरह-तरह की अटकलें लगाने लगे। एक यूजर ने पूछा- आपके बच्चे हैं? आपके इस कैप्शन का मतलब क्या है? दूसरे ने कहा कि आप फोटो खींचने वाले को क्रेडिट देना भूल गईं मैडम। कुछ लोग कह रहे हैं कि शायद रिया अपने पेट डॉग की बात कर रही हैं।

13 साल से एक-दूसरे को जानते हैं रिया-करण

अनुमान ये भी लगाया जा रहा है कि शायद वे खुद को बच्चा बता रही हैं क्योंकि आम तौर पर ननिहाल जाकर हर कोई चिंता फिक्र से दूर हो मौज-मस्ती में डूब जाता है। कुछ दिनों पहले रिया बड़ी बहन सोनम, स्वरा भास्कर और नोरा फतेही के साथ पार्टी करती नजर आई थीं। ये फोटो खूब वायरल हुई थीं। उल्लेखनीय है कि रिया और करण एक-दूसरे को 13 साल से जानते हैं। करण ने 2016 में अपने ससुर यानी अनिल कपूर की टीवी सीरीज '24' को भी डायरेक्ट किया था।

ट्रिप एंजॉय करने के बाद न्यूयॉर्क लौटीं सुहाना

शाहरुख खान की बेटी सुहाना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। पिछले दिनों दूसरे लोकेशंस पर ट्रिेप एंजॉय करने के बाद अब वे न्यूयॉर्क लौट आई हैं। उन्होंने लेटेस्ट पोस्ट में न्यूयॉर्क अपार्टमेंट से फोटो शेयर की है। सुहाना ने पीठ दिखाते फोटो डाली है। वे काउच में लेटकर ग्लास विंडो से अपार्टमेंट के बाहर देख रही हैं। सुहाना ने मरून टॉप और ग्रे पैंट पहनी है। उन्होंने इस फोटो में बिना कोई कैप्शन दिए केवल एक बादल की इमोजी शेयर की है।

हाल ही में सुहाना ने कुछ हफ्तों का वेकेशन एंजॉय किया है। पिछले महीने उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर छुट्टियों के आखिरी दिन का संकेत देती फोटो शेयर की थी। इससे पहले उन्होंने पुर्तगाल से भी फोटो शेयर किए थे। पुर्तगाल से पहले सुहाना मां गौरी खान के साथ सर्बिेया में थीं। सुहाना न्यूयॉर्क यूनिवर्सिेटी के टिश स्कूल ऑफ द आर्ट्स में पढ़ाई कर रही हैं। माना जा रहा है कि वे बॉलीवुड में करियर बनाएंगी।