भोजपुरी इंडस्ट्री के पॉवर स्टार के नाम से मशहूर पवन सिंह आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। वह फिल्म इंडस्ट्री के हाईएस्ट पेड एक्टर में से एक हैं। अपने एक से बढ़कर एक हिट गाने और फिल्मों से इन दिनों दर्शकों के बीच चर्चा में बने हुए हैं। एक्टर ने भोजपुरी के साथ-साथ बॉलीवुड के दर्शकों के बीच भी अपनी खास पहचान बना ली है। अपनी एक्टिंग और आवाज से देश-विदेशों में लोगों को दीवाना बना चुके पवन सिंह के गाने इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहें है। इसी बीच सुपरस्टार का एक पुराना गाना वायरल हो रहा है, जिसने नया इतिहास रच दिया है।
पवन सिंह के गाने इतने पसंद किए जाते हैं कि उनके रिलीज होते वह ट्रेंडिंग लिस्ट में आ जाते हैं। हाल ही में पवन सिंह का एक जबरदस्त पुराना गाना इन दिनों इंटरनेट पर खूब भौकाल मचा रहा है जो साल 2023 में आया हुआ था। हम जिस गाने की बात कर रहे हैं यह एक एल्बम सॉन्ग है जो इन दिनों सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है। लोग इस गाने को जमकर सुन रहे हैं। इस भोजपुरी गाना का नाम 'कलकतिया राजा' है। ये एल्बम सॉन्ग लोगों के बीच काफी पसंद किया जा रहा है। इस गाने को बहुत ही कम समय में यूट्यूब पर मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। चंद दिनों में मिले मिलियन व्यूज
इस हिट गाने को खुद पवन सिंह ने अपनी आवाज में गाया है। वही निक्की निहाल ने इस गाने के खूबसूरत बोल लिखें है। प्रियांशु सिंह ने इसको अपना म्यूजिक दिया है। इसको यशी फिल्म नाम के यूट्यूब चैनल पर उपलोड किया गया है। अभी तक इस गाने ने 217 मिलियन व्यूज पार कर लिए है। गाने की शूटिंग बेहद शानदार तरीके से की गई है। इस गाने में पवन सिंह के साथ एक्ट्रेस सौम्या पांडे नजर आ रही हैं। दोनों की बॉन्डिंग काफी अच्छी लग रही है। पवन सिंह अपने काम के अलावा अपनी पसर्नल लाइफ की वजह से भी चर्चा में बने रहते हैं।