एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा से फैन ने पूछा सवाल...रणवीर सिंह पापा बन गए, तो एक्ट्रेस ने दिया यह जवाब

परिणीति चोपड़ा अक्सर सोशल मीडिया पर खुद की फोटोज और वीडियोज पोस्ट करती हैं। वे वेकेशन से लेकर पर्सनल लाइफ और आगामी प्रोजेक्ट्स के बारे में जानकारी देती नजर आती हैं। परिणीति के 33.3 मिलियन फॉलोअर्स हैं। परिणीति ने हाल ही में फैंस के साथ अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सवाल-जवाब राउंड खेला।

इसमें उन्होंने कहा कि प्रशंसक उनसे कोई भी सवाल पूछ सकते हैं, वे सभी का जवाब देंगी। परिणीति ने लिखा कि क्या चल रहा है दोस्तों? कुछ समय बाद एक फैन ने इस पर मजाकिया लहजे में रिप्लाई करते हुए लिखा कि रणवीर सिंह पापा बन गए। परिणीति को यह जवाब पढ़कर हंसी आई और फैन को रिप्लाई करते हुए उन्होंने रणवीर सिंह को टैग कर बात को कन्फर्म करने के लिए कहा।


एक अन्य फैन ने परिणीति को बताया कि वे श्रद्धा कपूर की तरह दिखती हैं। फैन ने लिखा कि आप और श्रद्धा कपूर बहनों की तरह दिखती हैं! जिस पर परिणीति ने जवाब दिया कि क्या?! श्रद्धा मैं सिड की जगह ले रही हूं” और एक्ट्रेस ने श्रद्धा के साथ उनके भाई को टैग किया। उल्लेखनीय है कि परिणीति फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले यशराज फिल्म्स में पब्लिक रिलेशन कंसल्टेंट थीं। कुछ समय बाद परिणीति ने एक्टिंग में हाथ आजमाने की ठानी। परिणीति की पहली फिल्म 2011 में आई 'लेडीज वर्सेस रिक्की बहल' थी। इसमें रणवीर सिंह उनके हीरो थे। मूवी को यशराज फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया था। परिणीति, प्रियंका चोपड़ा की कजिन सिस्टर हैं। दोनों के बीच शानदार बॉन्डिंग है। इन्होने 'फ्रोजन 2' में डबिंग की है।


परिणीति के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उनकी पिछली फिल्म लंदन ओलंपिक की पदक विजेता बैडमिंटन स्टार सायना नेहवाल की बायोपिक थी। फिल्म इसी साल मार्च में रिलीज हुई थी और परिणीति को रोल के लिए काफी सराहना मिली थी। इससे पहले परिणीति 'संदीप और पिंकी फरार' मूवी में अर्जुन कपूर के अपोजिट दिखी थीं। 'द गर्ल ऑन द ट्रेन' को भी फैंस ने पसंद किया। 32 वर्षीय परिणीति इसके अलावा इश्कजादे, शुद्ध देसी रोमांस, हंसी तो फंसी, दावत ए इश्क, किल दिल, ढिशुम, मेरी प्यारी बिंदू, गोलमाल अगेन, नमस्ते इंग्लैंड, केसरी, जबरिया जोड़ी में भी नजर आ चुकी हैं। उनकी आगामी फिल्म अनिल कपूर व रणबीर कपूर के साथ एनिमल होगी।