परिणीति मालदीव में मना रही हैं वेकेशन, फैंस को दिखाई झलक, अभिषेक के गुस्से को ऐसे शांत करती हैं ऐश्वर्या

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। फैंस की नजर उनकी प्रोफेशनल और पर्सनल दोनों लाइफ पर रहती है। वे चाहते हैं कि परिणीति एक्टिंग के माध्यम से लगातार उनका मनोरंजन करती रहे। साथ ही उनकी निजी जिंदगी भी खुशियों से सराबोर रहे। उन्हें परिणीति और आम आदमी पार्टी (AAP) नेता राघव चड्ढ़ा की शादी का इंतजार है।

वे इस प्यारे कपल को दूल्हन और दुल्हे के रूप में देखना चाहते हैं। जब से दोनों का रोका हुआ है तब से वे अक्सर साथ-साथ नजर आते हैं। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। फिलहाल परिणीति वेकेशन मनाने के लिए मालदीव गई हुई हैं। परिणीति ने इसकी झलक दिखाई। वह वीडियो में मस्ती करती दिख रही हैं। परिणीति बीच (समुद्री किनारे) पर एंजॉय करते हुए साइकिलिंग कर रही हैं तो कभी वहां आराम फरमा रही हैं।

परिणीति के अलावा और कोई नहीं दिखा। फैंस परिणीति से राघव के बारे में जानना चाह रहे हैं। परिणीति ने वीडियो शेयर कर लिखा- ‘स्टॉप ओवरथिंकिंग।’ आपको बता दें कि परिणीति और राघव की 13 मई को रोका की रस्म हुई थी। रोका कपूरथला हाउस में हुआ था। सेरेमनी में परिणीति की कजिन सिस्टर प्रियंका चोपड़ा भी मौजूद थीं। परिणीति की पिछली फिल्म ऊंचाई थी। इसमें अमिताभ बच्चन, बोमन ईरानी व अनुपम खेर भी थे।

अभिषेक बच्चन ने कहा, जब मैं घर वापस आता हूं तो...

बॉलीवुड के पावर कपल अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन मेड फोर ईच-अदर लगते हैं। इनकी शादी के 16 साल हो चुके हैं और दोनों का प्यार देखते ही बनता है। हाल ही में एक इंटरव्यू में अभिषेक ने बताया कि कैसे जब वे छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा होकर या चिढ़कर घर आते हैं तो ऐश्वर्या उन्हें उनके जीवन की महत्वपूर्ण बातें याद दिलाती हैं।

अभिषेक ने कहा कि जब मैं घर वापस आता हूं तो कभी-कभी छोटी-छोटी बातों पर चिढ़ जाता हूं। मुझे ऐसे देखकर ऐश्वर्या मुझे शांत होने के लिए कहती हैं और याद दिलाती हैं कि लाइफ में और भी महत्वपूर्ण चीजें हैं और एक स्वस्थ खुशहाल परिवार का होना सबसे महत्वपूर्ण है। अभिषेक ने आगे कहा कि आप वापस आ सकते हैं और किसी भी बात पर चिढ़ सकते हैं।

आप जानते हैं कि आजकल अगर आप मुंबई में हैं तो आपको ट्रैफिक से भी चिढ़ होती है और कभी-कभी वह कहती है, 'आप किस बात को लेकर इतने हाइपर हो रहे हो? शांत हो जाइए, क्या आप जानते हैं कि और भी महत्वपूर्ण चीजें हैं? आप घर आ गए हैं और आपका एक स्वस्थ, खुशहाल परिवार है।'' अभिषेक की शुक्रवार (18 अगस्त) को ‘घूमर’ फिल्म रिलीज हुई है।