देखें, शादी के बाद परिणीति और राघव की पहली फोटो, हो रही वायरल, विदाई में फूट-फूटकर रोईं एक्ट्रेस

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी (AAP) नेता राघव चड्ढा रविवार (24 सितंबर) को उदयपुर में शादी के बंधन में बंध गए। दोनों ने ग्रैंड होटल द लीला पैलेस में सात फेरे लिए। मोबाइल और कैमरों पर रोक होने से लोग दो दिन उदयपुर में चले वेडिंग फंक्शंस की फोटो और वीडियो देखने के लिए तरस गए। बहरहाल परिणीति-राघव की शादी के बाद की पहली फोटो लीक हो चुकी है।

बताया जा रहा है कि जो फोटो वायरल हुई है, वह दोनों के रिसेप्शन की है। इसमें परिणीति मांग में सिंदूर लगाए नजर आ रही हैं। गुलाबी साड़ी पहने हुए परिणीति बेहद खूबसूरत लग रही हैं, वहीं अपने लुक्स और पर्सनलिटी के लिए हैंडसम हंक माने जाने वाले राघव भी कुछ कम नहीं लग रहे। राघव ब्लैक सूट में कहर ढा रहे थे।

परिणीति की ड्रेस के साथ-साथ उनके नेकलेस ने भी लोगों का ध्यान खींचा है। परिणीति के हाथों में रची हुई मेहंदी भी कमाल है। परिणीति ने साड़ी की मैचिंग के ही चूड़े पहन रखे हैं। हालांकि परिणीति के गले में हैवी ज्वैलरी है, लेकिन मंगलसूत्र नहीं है। इससे कई सोशल मीडिया यूजर्स उनकी खिंचाई भी कर रहे हैं।

शादी में शामिल हुए ये राजनेता और सेलेब्स

इस बीच परिणीति की विदाई से जुड़ी ताजा जानकारी सामने आई है। फिल्मफेयर ने इस बारे में डिटेल शेयर की है। इसके मुताबिक परिणीति विदाई के दौरान काफी इमोशनल हो गई और वह रो पड़ीं। एक सूत्र ने टैब्लॉयड को बताया कि परिणीति फूट-फूटकर रोईं। सिर्फ परिणीति ही नहीं बल्कि पूरा चोपड़ा परिवार इस दौरान इमोशनल हो गया और उनकी आंखों में आंसू आ गए।

बता दें कि शादी में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, आप सांसद संजय सिंह और युवा सेना के अध्यक्ष आदित्य ठाकरे जैसे कई राजनेता शामिल हुए। पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह व उनकी पत्नी एक्ट्रेस गीता बसरा, फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा और टेनिस स्टार सानिया मिर्जा जैसे सेलेब्स ने भी कपल की शादी में शिरकत की। परिणीति की कजिन सिस्टर ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा शादी में शामिल नहीं हो सकीं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर परिणीति के लिए एक प्यारा मैसेज पोस्ट किया था।