
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी (24) इन दिनों अपनी फिल्म ‘द भूतनी’ को लेकर सुर्खियों में हैं। यह हॉरर कॉमेडी फिल्म 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। मंगलवार (29 अप्रैल) शाम फिल्म की म्यूजिक लॉन्च इवेंट थी। इस दौरान फिल्म की स्टार कास्ट संजय दत्त और मौनी रॉय के साथ पलक भी पहुंचीं। पलक इवेंट में पहुंचीं तो भीड़ से ऐसी घिर गईं कि गाड़ी से उतरना मुश्किल हो गया। पलक को मुश्किल में देख वहां मौजूद एक शख्स ने उन्हें गोद में लेकर नीचे उतारा। पलक का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
वीडियो में दिख रहा है कि नीले लहंगे में सजी हुई पलक जीप से बाहर निकाली जा रही हैं और फिर वह इवेंट की तरफ बढ़ीं, लेकिन भीड़ को देख नीचे उतरने की हिम्मत नहीं कर सकीं। तभी उनकी मदद के लिए एक लड़के ने हाथ बढ़ाए। उसने उन्हें गोद में उठाया और भीड़ से बचाकर नीचे उतारा। अब लोग यह जानना चाह रहे हैं कि मदद करने वाला वह व्यक्ति कौन था। एक यूजर ने सवाल किया, “लेकिन वह लड़का कौन है?” दूसरे ने लिखा, “ये लड़का कौन है, जिसने पलक को गोद में उठाया।”
बताया जा रहा है कि पलक को गोद में उठाने वाला शख्स उन्हीं की टीम का सदस्य है। उल्लेखनीय है कि पलक हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अपनी मां के साथ अक्सर फोटो और वीडियो शेयर करती हैं। पलक के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उनका डेब्यू म्यूजिक वीडियो ‘बिजली बिजली’ काफी हिट रहा था। इसमें उनके साथ हार्डी संधू थे। इसके बाद पलक ने एक्टर आदित्य सील के साथ ‘मांगता है क्या’ टाइटल वाले म्यूजिक वीडियो में भी काम किया। पलक की पहली फिल्म साल 2023 में आई ‘किसी का भाई किसी की जान’ थी, जिसमें सलमान खान लीड एक्टर थे।
पलक ने बताया, मैंने उस रैंडम लड़के की फॉलोइंग लिस्ट स्टॉक की…पलक ने ‘जूम’ को दिए इंटरव्यू में स्टॉकिंग वाले मजेदार किस्से को शेयर किया। पलक ने कहा कि मैंने एक लड़के को देखा और मुझे वो काफी प्यारा लगा। जब भी मुझे कोई अच्छा लगता है तो मैं उस इंसान के बारे में सब कुछ जानना चाहती हूं। वहीं उस लड़के के बारे में मुझे कुछ भी नहीं पता था, यहां तक की नाम भी नहीं पता था। मैंने उसे सिर्फ एक बार ही देखा था और मुझे उसके बारे में और चीजें जाननी थीं। फिर मैंने इंस्टा पर एक रैंडम स्टोरी में उस लड़के को फिर से देखा।
एक रैंडम पर्सन ने उस लड़के के साथ अपनी स्टोरी पर फोटो लगाई थी, लेकिन उसने टैग नहीं किया था। इसके बाद मैंने उस रैंडम लड़के की फॉलोइंग लिस्ट स्टॉक की, सिर्फ उस प्यारे लड़के के बारे में जानने के लिए। उसकी फॉलोइंग लिस्ट में तकरीबन 2 हजार फॉलोअर्स थे और मैंने पूरा स्टॉक किया। मैंने तब तक उसे स्टॉक किया जब तक मैंने उस प्यारे लड़के के बारे में पता ना लगा लिया।
हालांकि पलक ने उसका नाम रिवील नहीं किया। साथ ही पलक ने बताया कि मैंने ये सिर्फ अपने लिए किया था। उल्लेखनीय है कि पलक का नाम लंबे समय से सैफ अली खान और अमृता सिंह के बेटे इब्राहिम अली खान के साथ जुड़ रहा है। हालांकि दोनों ही एक-दूसरे को सिर्फ दोस्त बताते हैं, इससे ज्यादा कुछ नहीं।