नई खोज : ये ग्रह पृथ्वी से लाख गुना तेज है, मात्र 7 घंटो में एक साल खत्म

अंतरिक्ष में कई राज दफन है जिस तक पहुंच पाना बहुत मुश्किल है। लेकिन हाल ही में वैज्ञानिकों ने एक ऐसा ग्रह ढ़ूढ़ निकाला है जिस पर 7 घंटे रहने से आपके जीवन का एक साल गुजर जाता है। जी हां! यह बात सुन आप चौक गए होंगे, दरहसल इस ग्रह का नाम EPIC 246393474 b है और इस ग्रह का दूसरा नाम C12_3474 b भी है। इसे अंतरिक्ष का सबसे तेज प्लेनेट कहा जा रहा है। इस ग्रह के ऑर्बिट पीरियड महज 6.7 घंटों के लिए ही होता है। "केपलर टेलिस्कोप" की मदद से इस ग्रह को खोजा गया है।

केपलर टेलिस्कोप ने अब तक 2300 ग्रहों की खोज की है। वैज्ञानिकों का कहना है कि स्टेलर रेडिएशन के वजह से यहां का वातावरण काफी खराब हो चुका है। जिस कारण यहां रहना मुश्किल है। फिलहाल वैज्ञानिक इस ग्रह पर रिसर्च कर रहे हैं।