फिल्म इंडस्ट्री में नई पीढ़ी काफी तेजी से अपनी जगह बना रही है। 90 के दशक के मशहूर स्टार्स के बच्चे भी बड़े पर्दे पर कदम रख रहे हैं। इसी बीच, अजय देवगन और काजोल की बेटी निसा देवगन के बॉलीवुड में आने की खबरें सुर्खियों में आई थीं। हालांकि, इस बारे में काजोल ने हाल ही में खुद बात करते हुए स्पष्ट किया कि निसा फिल्मों में कदम नहीं रखेंगी।
काजोल ने इंटरव्यू में तोड़ी चुप्पीईटी टाइम्स को दिए गए इंटरव्यू में काजोल ने अपनी 22 साल की बेटी के फिल्मी करियर को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि निसा ने बॉलीवुड में आने का फैसला नहीं लिया है। काजोल ने कहा, “वह 22 साल की हो चुकी है। उसने ठान लिया है कि वह फिल्मों में नहीं आएगी।”
काजोल ने इस दौरान फिल्म इंडस्ट्री के प्रो और कॉन्स, नेपो किड्स और स्टार्स के बच्चों को लेकर भी अपनी राय साझा की।
फिल्म इंडस्ट्री के बुरे और चुनौतीपूर्ण दौरकाजोल ने बताया, “जब आप फिल्मी दुनिया में कदम रखते हैं तो हर कदम पर आपकी परीक्षा होती है। कई बार आप बुरे, हास्यास्पद और डरावने दौर से गुजरते हैं। लेकिन ये सब आपकी ग्रोथ और जर्नी का हिस्सा हैं। यह ऐसी चीज़ें हैं जो हर कलाकार फेस करता है और इस पर आपका कोई नियंत्रण नहीं होता।”
निसा की मुंबई में लाइफमुंबई में अक्सर निसा को स्पॉट किया जाता है। पैपराजी उनकी तस्वीरें लेने में पीछे नहीं रहते। कई मौकों पर निसा अपनी मां काजोल के साथ तो कभी दोस्तों के साथ नजर आती हैं। हाल ही में नीता मुकेश अंबानी कल्चर सेंटर में काजोल और निसा का लुक वायरल हुआ। दोनों ने शानदार पोज़ दिया और लोगों ने उनके आउटफिट की तारीफ की।
निसा की शिक्षा और ग्रेजुएशन22 साल की निसा ने हाल ही में अपना ग्रेजुएशन पूरा किया है। उन्होंने स्विट्ज़रलैंड के Glion Institute of Higher Education से पढ़ाई पूरी की। कुछ महीने पहले ही उनकी ग्रेजुएशन सेरेमनी की फोटोज़ सामने आई थीं, जिनमें उन्होंने अपने फैमिली और दोस्तों के साथ खुशी के पल साझा किए।