FIFA 2022: फीफा में छाएगा नोरा फ़तेही का जादू, जेनिफर लोपेज और शकीरा के बाद बिखेरेंगी जलवा

जेनिफर लोपेज, शकीरा के बाद अब ग्लोबल आइकॉन नोरा फ़तेही फिफा विश्वकप में परफॉर्म करने वाली हैं। वो दिसंबर में FIFA वर्ल्डकप में परफॉर्म करेंगी। इसी के साथ वो विश्व मंच पर भारत और खासकर दक्षिण पूर्व एशिया का प्रतिनिधित्व करने वाली एकमात्र अभिनेत्री बन गईं हैं। नोरा जिस गाने पर परफॉर्म करेंगी उसे फेमस म्यूजिक निर्माता रेडऑन ने तैयार किया है, जो दुनिया के फेमस रिकॉर्ड निर्माताओं में से एक है। इससे पहले भी रेडऑन ने पहले भी फीफा के गानों पर भी काम किया है जैसे शकीरा के वाका वाका और ला ला ला।

बता दें कि नोरा फ़तेही FIFA के ओपनिंग और क्लोजिंग दोनों सेरेमनी में परफॉर्म करेंगी। उन्होंने इसके लिए कॉन्ट्रैक्ट साइन करवाया गया है, जो किसी भी कलाकार के लिए रेयर है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नोरा क्लोजिंग सेरेमनी में लोकप्रिय हिंदी गाने पर डांस करती नजर आएंगी।

नोरा की इस अचीवमेंट पर उनके फैंस भी बेहद खुश हैं। ये खबर सोशल मीडिया में आग की तरह फैल गई है। हर कोई उन्हें बधाई दे रहा है। यूजर्स कमेंट कर नोरा को बधाई दे रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा- नोरा...नोरा...नोरा...तुम बेस्ट हो।

दूसरे युजर ने लिखा- सब नोरा की हार्ड वर्क का कमाल है। वहीं कई यूजर्स ने नोरा पर प्राउड जताया। मानना पड़ेगा ये नोरा का जादू ही है जो फैंस के साथ विश्व स्तर पर भी लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है।

नोरा के वर्कफ्रंट की बात करें तो इस वक्त टीवी शो 'झलक दिखला जा' को जज कर रही हैं। इसके अलावा नोरा ने सिद्धार्थ और अजय देवगन की फिल्म 'थैंकगॉड' में भी डांस परफॉर्म किया है।