पीले लिबास में अवॉर्ड शो मे पहुंचीं नोरा फतेही, कातिल अदाएं देख अटकी लोगों की सांसे; PHOTOS

बॉलीवुड की डांसिंग क्वीन नोरा फतेही (Nora Fatehi) अपने स्टाइलिंग सेंस से फैंस को उनपर फिदा होने के लिए हमेशा ही मजबूर कर देती हैं। हसीना का स्टाइल ऐसा है, जिसे देखकर अच्छे-अच्छों के होश उड़ जाते हैं। उनके लुक्स इतने ग्लैमरस होते हैं जिसमें वह अपनी फिगर फ्लॉन्ट करने में कोई कसर नहीं छोड़ती। हाल ही में नोरा को एक अवॉर्ड शो मे स्पॉट किया गया। अवॉर्ड शो मे पहुंचने के बाद नोरा ने अपनी आदाओं की ऐसी बिजलियां गिराई की लोगों की सांसे अटक गई।

अवॉर्ड शो मे नोरा ने कभी अपनी लटों को झटका तो कभी बेहतरीन पोज दिए। नोरा ने अपनी इन अदाओं से लोगों के दिन का चैन और रात का सुकून चुरा लिया है। नोरा पर ये पीला रंग कुछ खास ही जंच रहा था। नोरा का ये बोल्ड थाई स्लिट आउटफिट बाकमाल लग रहा था।

वर्कफ्रंट की बात करे तो नोरा फतेही इन दिनों झलक दिखला जा 10 में जज के तौर पर नजर आ रही हैं।