निमरत ने सोशल मीडिया पर चल रहीं अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, एक्ट्रेस का अभिषेक के साथ जोड़ा जा रहा है नाम

लंबे समय से अभिषेक बच्चन और उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन के रिश्ते को लेकर खबरें आ रही हैं। कभी कहा जाता है कि उनका रिश्ता टूटने के कगार पर है तो कुछ रिपोर्टों में तो यह भी दावा किया गया है कि कपल अलग रहने लगा है। अभिषेक और ऐश्वर्या बीच-बीच में साथ दिखकर और एक-दूसरे की परवाह दिखाकर इन अटकलों पर विराम लगा देते हैं। हालांकि दोनों ने ही अभी तक इस बारे में कभी खुलकर कुछ नहीं बोला।

कुछ दिनों पहले अभिषेक का नाम एक्ट्रेस निमरत कौर (43) के साथ भी जोड़ा गया था। अब निमरत ने उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर चल रही अफवाहों पर रिएक्शन दी है। निमरत एक चैनल के निजी कार्यक्रम में पहुंचीं। इस दौरान उनसे सोशल मीडिया पर चल रही रूमर्स पर सवाल पूछा गया। इस पर निमरत ने कहा कि सोशल मीडिया अपने आप में ऐसा अमोबिया है वो कभी भी उगता है और किसी भी रीजन से। भले ही कारण है या नहीं है। मेरा फोकस लाइफ में क्या होना चाहिए वो बहुत क्लियर है।

मुंबई शहर में मैं सोशल मीडिया के लिए नहीं आई थी। उस वक्त तो था भी नहीं। स्मार्ट फोंस भी नहीं थे। मेरे लाइफ का गोल है कि मैं अपने काम की जमापूंजी बढ़ाऊं...ना कि फालतू की चीजें...जिन लोगों के पास बहुत समय है मुझे तो तरस ही आता है कि अपनी लाइफ और अपने वक्त के साथ कुछ बैटर ही कर लें। मुझे उनके लिए बुरा लगता है। मुझे उनकी अपब्रिगिंग और परिवार के लिए दुख होता है।
निमरत और अभिषेक ने साल 2022 में आई फिल्म ‘दसवीं’ में साथ किया था काम

निमरत ने आगे कहा कि अगर कोई राह चलता आदमी आपको कुछ बोलेगा तो क्या बुरा लगेगा आपको? उसको तकलीफ हो रही है मदद की जरूरत है। जिंदगी में बहुत कुछ करना है। बहुत लंबा सफर है। ये सबके लिए फालतू टाइम नहीं है मेरे पास। निमरत के इस पूरे बयान को अभिषेक संग आ रही अफेयर की खबरों से जोड़कर देखा जा रहा है। दोनों ने एक साथ ‘दसवीं’ फिल्म में काम किया था। ‘दसवीं’ साल 2022 में रिलीज हुई थी। फिल्म में निमरत ने अभिषेक की पत्नी की भूमिका निभाई थी।

हालांकि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाई नहीं की, लेकिन इसे आलोचकों से सकारात्मक समीक्षा मिली। तब से दोनों का नाम जुड़ने लगा। निमरत की पिछली फिल्म इसी साल आई ‘स्काई फोर्स’ थी। इसमें अक्षय कुमार, सारा अली खान और वीर पहाड़िया भी थी। कुछ समय पहले रिलीज हुई अभिषेक की फिल्म ‘कालीधर लापता’ में उनकी स्पेशल अपीयरेंस थी।