निक्की तंबोली ने बॉयफ्रेंड अरबाज पटेल का किया सपोर्ट, ट्रोल्स के निशाने पर आईं तो दिया करारा जवाब- चल हवा आने दे!

‘बिग बॉस सीजन 14’ से लोकप्रिय हुईं एक्ट्रेस निक्की तंबोली इस समय सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। सेकंड रनर-अप रह चुकी निक्की ने हाल ही में अपने बॉयफ्रेंड अरबाज पटेल का खुलकर समर्थन किया, जिसके बाद उन्हें ट्रोल किया गया। अरबाज इस समय बिजनेसमैन अशनीर ग्रोवर के होस्ट किए जाने वाले रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ का हिस्सा हैं।

निक्की ने अरबाज की पोस्ट पर कॉमेंट करते हुए लिखा, “कौन किसका बाप है, आज शो में साफ दिख गया। शायद दिमाग घर पर छोड़ आए हैं। @mr.arbazpatel तुम स्मार्ट हो, मेरे हीरो।” इस कॉमेंट को देखकर कुछ यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।

लेकिन निक्की ने पीछे हटने के बजाय इंस्टाग्राम स्टोरी पर स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा, “मुझे गाली देने से कुछ नहीं होगा। बाप तो बाप रहेगा। आ गया स्वाद अपने हार का, अब चल हवा आने दे।”
42 दिनों तक चलेगा

6 सितंबर 2025 से अमेजन MX प्लेयर पर स्ट्रीम होने वाले इस शो में अर्जुन बिजलानी, नयनदीप रक्षित, धनश्री वर्मा, किकू शारदा, कुब्रा सैत, आदित्य नारायण, अनाया बांगर, संगीता फोगट, पवन सिंह, बाली, आरुष भोला, अहाना कुमरी, आकृति नेगी और नूरिन शा शामिल हैं। यह शो कुल 42 दिनों तक चलेगा।

अरबाज ने सगाई की अफवाहों का किया खंडन

हाल ही में यह अफवाह उड़ी थी कि अरबाज ने लीजा बिंद्रा से सगाई कर ली है। हालांकि शो के दौरान अरबाज ने इसे पूरी तरह खारिज कर दिया और कहा कि उनकी कभी सगाई नहीं हुई थी।