बप्पा की तरफ पीठ करके रील बनाना पड़ा भारी, निया शर्मा-अंकिता लोखंडे के साथ इन हसीनाओं के संस्कारों पर उठे सवाल; वीडियो

मुंबई में गणपति उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। सोशल मीडिया पर इस दौरान हर कोई अपने पोस्ट और वीडियो शेयर कर रहा है। इसी कड़ी में निया शर्मा, अंकिता लोखंडे और कुछ अन्य सेलिब्रिटीज़ का एक वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो में सभी गणपति बप्पा मोरया के जयकारे लगा रहे हैं और ताली बजा रहे हैं, लेकिन इस बार चर्चा इसलिए हो रही है क्योंकि वीडियो में सभी भगवान की ओर पीठ करके रील बना रहे हैं।

निया शर्मा का गणपति दर्शन और वायरल वीडियो

हाल ही में निया शर्मा कई सेलिब्रिटीज़ के घर गणपति बप्पा के दर्शन के लिए गई थीं। इस दौरान उन्होंने कई वीडियो भी शेयर किए। इनमें से एक वीडियो खासकर लोगों को पसंद नहीं आया। इस वीडियो में निया शर्मा, अंकिता लोखंडे, सृष्टि रोडे और अर्जुन बिजलानी की पत्नी नेहा सहित अन्य सेलेब्स बप्पा के सामने बैठे हुए हैं। हालांकि, वीडियो में सभी जोर-जोर से चिल्लाते हुए और मोबाइल कैमरे के लिए रील बनाते हुए नजर आ रहे हैं।
अंकिता लोखंडे और निया शर्मा पर आलोचनाओं की बौछार

सोशल मीडिया यूज़र्स ने इस वीडियो पर तीखी प्रतिक्रिया दी। एक यूजर ने लिखा, “रील बनाने का कोई मौका मत चूको! ऐसा वीडियो देखकर लगता है कि पूजा-पाठ सिर्फ़ दिखावे का हिस्सा बन गया है। कभी भी भगवान की तरफ पीठ नहीं करनी चाहिए।” वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, “अधिकांश लोग त्योहार सिर्फ मौज-मस्ती और दिखावे के लिए मनाते हैं। कृपया पाप मत बढ़ाइए, सात्विक और सदाचारी बनिए। इस तरह की निर्लज्जता बंद करें।”

संस्कारों पर सवाल

निया शर्मा और अंकिता लोखंडे के वीडियो पर एक यूजर ने और भी कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने लिखा, “ये पूजा नहीं, बल्कि भगवान का मज़ाक बन गया है। मोबाइल रील बनाने की यह पागलपन देश के संस्कारों को नुकसान पहुंचा रही है।” एक अन्य ने लिखा, “कलयुग में जितना ज्यादा पैसा, उतने कम संस्कार। इनके लिए पूजा का मतलब सिर्फ़ कपड़े, गहने और दिखावा बन गया है। भाव भक्ति से इनका कोई लेना-देना नहीं है।”