क्रिटिक्स से जोरदार सराहना के बाद ये फिल्म हुई ऑस्कर के लिए नोमिनेट

क्रिटिक्स से जोरदार सराहना पाने वाली अमित मासुरकर की फिल्म 'न्यूटन' ऑस्कर में जाएगी। भारत की तरफ से बेस्ट फॉरेन फिल्म कैटेगरी में इसे नामित किया गया है। फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया की सिलेक्शन कमेटी ने 22-9-2017 को ये अनाउंसमेंट की है। 26 फिल्मों में से न्यूटन को ऑस्कर में भेजने का फैसला लिया गया। राजकुमार राव ने फिल्म में मुख्य किरदार निभाया है।

राजकुमार के अलावा पंकज त्रिपाठी, संजय मिश्रा, अंजलि पाटिल, रघुबीर यादव ने बहे अहम भूमिकाएं की हैं। ये फिल्म 22 सितंबर को करीब 350 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है। राजकुमार राव ने ऑस्कर में फिल्म भेजे जाने खुशी जाहिर की है।

आप क बता दे की विदेशी भाषा कैटेगरी में 'न्यूटन' से पहले अपुर संसार (1959), गाइड (1965), सारांश (1984), नायकन (1987), परिंदा (1989), अंजलि (1990), हे राम (2000), देवदास (2002), हरिचन्द्र फैक्ट्री (2008), बर्फी (2012) और कोर्ट (2015) शामिल है। केवल तीन भारतीय फ़िल्में ही फाइनल लिस्ट तक पहुंची। इनमें महबूब खान की मदर इंडिया (1957), मीरा नायर की सलाम बॉम्बे (1988) और आशुतोष गोवारिकर की लगान (2001) शामिल है।