फर्स्ट लुक - फिरकी जल्द शुरू होगी : नील नितिन मुकेश

अभिनेता नील नितिन मुकेश ने अपनी आगामी फिल्म 'फिरकी' का फर्स्ट लुक जारी कर दिया। नील ने फिल्म का पोस्टर जारी किया, जिसमें वह जैकी श्राफ, के. के. मेनन, करण सिंह ग्रोवर और संदीपा धर के साथ दिखाई देंगे।

नील ने ट्वीट किया, "फिरकी, जल्द शुरू होगी।"

नील रोहित शेट्टी की आगामी फिल्म 'गोलमाल अगेन' में भी दिखाई देंगे। इसमें अभिनेता अजय देवगन, अरशद वारसी, श्रेयस तलपड़े, परिणीति चोपड़ा, तब्बू व कुणाल खेमू काम कर रहे हैं। यह फिल्म गोलमाल श्रृंखला की चौथी फिल्म है।