2 News : सोनू की भाई-बहन से हुई सुलह, नेहा ने शेयर कीं Photos, माधुरी के बड़े बेटे को मिली ग्रेजुएशन की डिग्री

कुछ समय पहले सिंगर सोनू कक्कड़ ने एक पोस्ट इंस्टा स्टोरी शेयर करते हुए अपनी बहन नेहा और टोनी से अपना रिश्ता तोड़ लिया था। साथ ही कहा था कि उनका दिल काफी दुखा है। हालांकि सोनू ने तुरंत ही इस पोस्ट को डिलीट भी कर दिया था लेकिन ये तब तक सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो चुकी थी। इसके बाद नेहा ने भाई टोनी और पति रोहनप्रीत सिंह के साथ कुछ वेकेशन की फोटो भी शेयर की थीं। हालांकि अब नेहा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की है, जो काफी सुर्खियां बटोर रही है। इस पोस्ट में साफ दिख रहा है कि कक्कड़ भाई-बहनों में कुछ दिनों से चल रहा कलेश अब खत्म हो गया है।

इसमें नेहा के साथ टोनी और सोनू भी नजर आ रहे हैं। तीनों भाई-बहनों के साथ उनके मम्मी-पापा भी फोटो में शामिल हैं। नेहा ने जो फोटो साझा की हैं, इनमें पूरी कक्कड़ फैमिली पार्टी कर रही है। बैकग्राउंड में हैप्पी एनिवर्सरी का टैग लगा है। इससे पता चल रहा है कि कक्कड़ भाई-बहन अपने मम्मी-पापा की एनिवर्सरी का जश्न मना रहे हैं। नेहा ने एक नहीं बल्कि कई तस्वीरें शेयर कीं। साथ ही इनमें वीडियो भी शामिल हैं। एक वीडियो में पूरा परिवार एक-साथ डांस करता दिख रहा है। एक फोटो में सिंगर रोहनप्रीत सिंह भी पत्नी नेहा के साथ नजर आ रहे हैं।

नेहा ने इन फोटो के कैप्शन में लिखा, “क्या रात थी।” इस पर सोनू ने भी कमेंट किया। अब तीनों भाई-बहनों को फिर से साथ देखकर फैंस मिले-जुले रिएक्शन दे रहे हैं। जहां फैंस लड़ाई सॉल्व होने पर खुश हो रहे हैं, वहीं कुछ लोगों ने सवाल किया कि क्या ये सारा पब्लिसिटी ड्रामा था। बता दें कि कक्कड़ भाई-बहन में हुई अनबन के बाद ये पहला मौका है जब पूरे परिवार को एक साथ देखा गया हो। हालांकि पेरेंट्स की एनिवर्सरी से पहले टोनी का जन्मदिन आया था। तब बर्थडे पार्टी में नेहा और टोनी ही एक साथ दिखे थे। उनकी बहन सोनू नहीं दिखी थीं।

माधुरी दीक्षित के पति डॉ. श्रीराम नेने ने दिखाई बेटे की उपलब्धि की झलक

90 के दशक की एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित के बड़े बेटे एरिन अब ग्रेजुएट हो गए हैं। उन्होंने इस सप्ताह लॉस एंजिल्स में यूनिवर्सिटी ऑफ सदर्न कैलिफोर्निया से ग्रेजुएशन की डिग्री ली है। इस समारोह की तस्वीरें एरिन के पिता डॉ. श्रीराम नेने ने शेयर की हैं। उन्होंने लिखा, “एक हफ्ते में सब कुछ हो गया। समारोह काफी पसंद आया। अरिन और उनके क्लासमेट पर गर्व है। खास बात यह है कि MD ने अपना जन्मदिन एरिन के ग्रेजुएट होने के साथ मनाया। दोनों के लिए यह कितना बढ़िया तोहफा है।”

माधुरी ने 15 मई को अपना 58वां बर्थडे सेलिब्रेट किया था। शेयर की गई फोटो में एरिन को ग्रेजुएशन गाउन में कैमरे के सामने डिग्री दिखाते हुए देखा जा सकता है। नेने तस्वीरों के लिए उनके बगल में खड़े हैं। एक फोटो में नेने और माधुरी को दर्शकों के बीच बैठे हुए सेल्फी लेते हुए दिखाया गया है। लास्ट फोटो में कपल को एरिन और उसके कॉलेज के दूसरे छात्रों के साथ दिखाया गया है।

गुरुवार को माधुरी के जन्मदिन पर नेने ने इंस्टाग्राम पर अपनी, माधुरी और बेटों एरिन और रयान की कई तस्वीरें शेयर की थीं। तस्वीरों के साथ माधुरी की फिल्म ‘दिल तो पागल है’ का टाइटल ट्रैक भी था। बता दें कि माधुरी ने 17 अक्टूबर 1999 को शादी की थी। उसके बाद वह अमेरिका चली गईं और एक दशक से ज्यादा समय तक वहीं रहीं। एरिन का जन्म 2003 और रयान का जन्म 2005 में हुआ था।