नेहा कक्कड़ का नया गाना 'कैंडी शॉप' रिलीज होते ही सुर्खियों में आ गया है। सोशल मीडिया पर पहले गाने की कोरियोग्राफी और स्टाइलिंग को लेकर सवाल उठे, अब मशहूर गायिका मालिनी अवस्थी ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने गाने की एक क्लिप शेयर करते हुए ट्वीट किया और साथ ही सोनी लिव को भी निशाना बनाया। मालिनी ने एक मूवी रिव्यू पेज की पोस्ट को रीट्वीट किया, जिसमें नेहा के इस गाने की आलोचना की गई थी।
मूवी रिव्यू में लिखा गया था कि जब कलाकार अपनी चमक खोने लगते हैं तो इस तरह के ज़बरदस्ती के हुकस्टेप और क्रिंज लिरिक्स पेश किए जाते हैं। गाने की स्टाइलिंग और वाइब एक सस्ता के-पॉप वर्ज़न लग रहा है। पेपर पर यह भले ही क्यूट दिखता हो, असल में इसे शर्मनाक और भद्दे अंदाज़ में पेश किया गया है।
मालिनी अवस्थी ने रीट्वीट करते हुए लिखा, “सोनी टीवी को जवाबदेह होना चाहिए कि नेहा कक्कड़ को इतने सालों तक इंडियन आइडल में जज बनाए रखा। यंग और मासूम टैलेंट को मौका मिलता है और रियलिटी शो के जज उनके लिए रोल मॉडल होने चाहिए। नेहा कक्कड़ का ये बेहुदा काम बिल्कुल स्वीकार्य नहीं है।”
सोशल मीडिया पर फैन्स ने भी जताई नाराजगीसोशल मीडिया पर फैन्स ने मालिनी अवस्थी का समर्थन करते हुए गाने पर नाराजगी जाहिर की। एक यूजर ने लिखा, “आर्ट के नाम पर ऐसे अश्लील कंटेंट परोसा जा रहा है। नेहा कक्कड़ का नाम रिस्पेक्टेड था, अब कॉम्पटीशन में बने रहने के लिए अश्लीलता को प्रमोट किया जा रहा है।”
दूसरे ने लिखा, “इसकी उम्मीद नहीं थी, बहुत ही वल्गर। एक लड़की जो कभी जगराते करती थी, अब चुड़ैल बन गई।”
नेहा कक्कड़ का यह गाना न सिर्फ विवादों में फंसा है, बल्कि इंडियन आइडल जैसे प्लेटफॉर्म पर जज की भूमिका को लेकर भी बहस छेड़ दी है। फैन्स और कलाकारों के रिएक्शन से साफ है कि सोशल मीडिया पर इस गाने को लेकर भावनाएं बेहद तीव्र हैं।