नेहा के इंस्टाग्राम पर हुए 60 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स, बनीं तीसरे नंबर की सेलेब्रिटी, देखें Video

नेहा कक्कड़ की दिलकश आवाज ने लाखों-करोड़ों लोगों को दीवाना बनाया हुआ है। नेहा का कोई भी गाना आते ही फैंस के दिलों पर राज करने लगता है। नेहा के गानों का हमेशा इंतजार रहता है। नेहा सोशल मीडिया पर खूब सक्रिय रहती हैं। वे अक्सर अपनी पोस्ट शेयर करती हैं। खुद से जुड़ी हर जानकारी से अपडेट रखती हैं। अब नेहा ने एक और खुशखबरी अपने चाहने वालों के साथ शेयर की है। नेहा बॉलीवुड की पहली ऐसी गायिका हैं, जिन्हें सबसे ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। इसके अलावा वे इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स के साथ फिल्म इंडस्ट्री की तीसरे नंबर की सेलेब्रिटी बन गई हैं। उनके 60 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हो गए हैं।

नं.1 पोजिशन पर है ये एक्ट्रेस

पहले नंबर पर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (65.6 मिलियन फॉलोअर्स) हैं, जबकि दूसरे नंबर पर एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (63.8 मिलियन फॉलोअर्स) हैं। चौथे और पांचवे नंबर पर क्रमश: दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट हैं। नेहा ने सेलिब्रेशन का एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जिसमें वे पति रोहनप्रीत सिंह के साथ जश्न मनाती नजर आ रही हैं। नेहा ने अपने फैन्स के लिए वीडियो के साथ एक प्यारभरा नोट भी लिखा है।

फैंस के लिए लिखा ये मैसेज

वे लिखती हैं, '60 मिलियन प्यार! मैं खुश नहीं बेहद खुश हूं. आपने नेहू को जितना प्यार दिया है, उसकी किसी से तुलना नहीं की जा सकती। आप हो तो नेहा कक्कड़ है! आप सभी का धन्यवाद'. इसके साथ ही उन्होंने रोहनप्रीत को भी थैंक यू बोला। नेहा के इस वीडियो को अब तक 12 लाख से भी ज्यादा व्यूज आ गए हैं। उल्लेखनीय है कि नेहा की लोकप्रियता बढ़ाने में इंडियन आइडल का भी हाथ है। दरअसल वे पिछले कुछ सीजन से इसमें जज बनकर आ रही हैं। वे इसके मौजूदा 12वें सीजन में भी जज थीं, लेकिन किन्हीं कारणों से वे यह शो छोड़ चुकी हैं। नेहा काफी दरियादिल भी है। वे शो के दौरान कई लोगों को सहायता के रूप में बड़ी राशि दे चुकी हैं। नेहा ने 6 जून को शादी के बाद अपना पहला बर्थडे सेलिब्रेट किया था।