नेहा के आंगन में जल्द गूंजेंगी दूसरी बार किलकारियां, इंस्टाग्राम पर बेबी बंप के साथ शेयर की Photos

एक्ट्रेस नेहा धूपिया जल्द ही एक नए मेहमान का स्वागत करने के लिए तैयार हैं। वे इस समय अपने प्रेग्नेंसी पीरियड को एंजॉय कर रही हैं और अक्सर अपनी और परिवार के साथ की फोटो को सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। नेहा दूसरी बार मां बनने वाली हैं। नेहा ने कुछ दिन पहले ही फैंस के साथ यह खुशखबरी शेयर की थी। अनाउंसमेंट के बाद से नेहा बेबी बंप के साथ फोटो और वीडियो सोशल मीडिया अकाउंट पर अपलोड कर रही हैं। नेहा ने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटो शेयर की हैं जिनमें वे शूट पर जाने के लिए तैयार होती दिख रही हैं। नेहा ने ब्लैक आउटफिट कैरी किया है जिसके साथ उन्होंने ऑरेंज जैकेट पहनी हुई है।

लॉकडाउन के कारण मुश्किल रहा है प्रेग्नेंसी पीरियड

नेहा के हाथ में स्क्रिप्ट है और वे कुछ सोच रही हैं। इस दौरान उनकी मेकअप आर्टिस्ट उनके बाल ठीक करती दिखती हैं। दूसरी प्रेग्नेंसी का खुलासा करने के बाद नेहा ने हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए बताया कि जब पति अंगद बेदी कोविड-19 से संक्रमित थे उस दौरान वे प्रेग्नेंट थीं। नेहा ने कहा दूसरी प्रेग्नेंसी अलग है। मेरे मन में इसको लेकर सवाल कम हैं क्योंकि मैं इसकी धड़कन जानती हूं। जानती हूं कि क्यों और कैसे मन और शरीर इस पर प्रतिक्रिया करता है। मैं दूसरी प्रेग्नेंसी की तुलना पहली प्रेग्नेंसी से करती हूं। हालांकि लॉकडाउन ने इसे आसान नहीं बनाया।

अंगद के पिता बिशन सिंह बेदी ने दी थी बेटी के नाम की प्रेरणा

इससे पहले नेहा-अंगद और बेटी मेहर मुंबई में स्पॉट हुए थे। वे लंच डेट पर गए थे। इस दौरान रेस्टोरेंट के बाहर पपाराजियों ने कैमरे में उन्हें कैद किया। अंगद ने मेहर को गोद में ले रखा था, जबकि नेहा के हाथों में बेटी के जूते थे। आपको बता दें कि अंगद ने बताया था कि वे चाहते हैं कि उनके पिता पूर्व क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी दूसरे बच्चे का नाम रखें। पिता ने ही बेटी मेहर के नाम की प्रेरणा दी थी। वे फोन रखते समय अक्सर बोलते हैं मेहर करें और नेहा को यह नाम पसंद आया। नेहा ने कहा कि पिताजी इतनी बार मेहर कहते हैं, तो यही नाम रख देना चाहिए। अब देखते हैं कि इस बार क्या नाम रखा जाएगा।