नवाजुद्दीन सिद्दीकी बॉलीवुड के बेहतरीन और जबरदस्त एक्टर्स में से एक माने जाते हैं। उनकी फिल्मों में जो गहराई और ईमानदारी दिखती है, वो सीधे दर्शकों के दिल को छू जाती है। अब उन्हीं की बेटी शोरा भी अपने पिता की राह पर चल पड़ी हैं। 15 साल की उम्र में ही उसने अपनी एक्टिंग से हर किसी का दिल जीत लिया है। दरअसल, नवाजुद्दीन ने हाल ही में अपनी बेटी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया, जो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उनकी बेटी शोरा इंग्लिश भाषा में एक इमोशनल सीन परफॉर्म कर रही हैं। उनकी परफॉर्मेंस इतनी शानदार है कि हर कोई हैरान है कि इतनी कम उम्र में इतनी गहराई कहां से आई। नवाज को भी ये देखकर ज़रूर एक पिता के तौर पर गर्व महसूस हो रहा होगा।
क्या है नवाजुद्दीन का पोस्टनवाजुद्दीन ने इंस्टाग्राम पर जो वीडियो शेयर किया है, उसमें शोरा किसी अन्य परफॉर्मर के साथ सीन कर रही हैं, लेकिन कैमरा का पूरा फोकस शोरा पर ही टिका है। उनकी डायलॉग डिलीवरी, फेस एक्सप्रेशन और हावभाव इतने स्वाभाविक हैं कि दर्शक उस सीन में पूरी तरह डूब जाते हैं। नवाजुद्दीन ने इस वीडियो के साथ कैप्शन दिया, 'क्या मैं आ सकता हूं... पहला सीन।' एक पिता का यह गर्व भरा अंदाज़ हर किसी को भावुक कर रहा है।
लोगों के रिएक्शनवीडियो पर फैंस लगातार प्यार बरसा रहे हैं। कोई कह रहा है कि शोरा अगर बॉलीवुड में आईं, तो बहुत बड़ा धमाका करेंगी। एक यूजर ने लिखा, वो बिल्कुल अपने पिता के नक्शेकदम पर चल रही हैं, और यकीनन उन्हें गर्व का अहसास कराएंगी। वहीं किसी ने लिखा, मुझे तो इसमें अगली राधिका आप्टे दिख रही हैं। फेमस थिएटर डायरेक्टर रोन कहलोन ने भी, जिनके वर्कशॉप में शोरा ने ट्रेनिंग ली है, वीडियो पर कमेंट किया: भगवान उन्हें आशीर्वाद दें, उनके साथ काम करना एक अद्भुत अनुभव था। ऐसा टैलेंट शायद ही पहले कभी देखा हो।
एक्टिंग की लगन खुद जागीनवाजुद्दीन खुद भी पहले बता चुके हैं कि उनकी बेटी एक्टिंग के लिए बेहद सीरियस है। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था, मेरी बेटी ने खुद जाकर हाथ जोड़कर अपने टीचर से एडमिशन मांगा और बोली- मुझे एक्टिंग सीखनी है। इतनी कम उम्र में खुद से ये समझ लेना कि उसे क्या बनना है, ये बात बहुत बड़ी है।
प्रोफेशनल लाइफनवाजुद्दीन हाल ही में फिल्म 'कोस्टाओ' में नजर आए थे, जो मई में रिलीज़ हुई थी। अब उनकी चार फिल्में रिलीज़ के लिए तैयार हैं—सेक्शन 10, नूरानी चेहरा, संगीन और रात अकेली है 2। एक्टर के रूप में जितना वो चमक रहे हैं, अब ऐसा लग रहा है कि उनकी बेटी शोरा भी जल्द ही एक नई रौशनी बनकर उभरने वाली है।