71वें नेशनल फिल्म अवार्ड 2023 : शाहरुख-विक्रांत बेस्ट एक्टर और रानी बेस्ट एक्ट्रेस, देखें विजेताओं की पूरी लिस्ट

भारतीय सिनेमा की दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित सम्मान 71वें नेशनल फिल्म अवार्ड 2023 की घोषणा हो गई है। फिल्म ‘जवान’ के लिए शाहरुख खान और फिल्म ‘12वीं फेल’ के लिए विक्रांत मैसी को बेस्ट एक्टर का अवार्ड मिला है। फिल्म ‘मिसेज चटर्जी वर्सस नॉर्वे’ के लिए रानी मुखर्जी बेस्ट एक्ट्रेस चुनी गई हैं। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने आज शुक्रवार (1 अगस्त) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। बता दें शाहरुख करीब 35 वर्षों से फिल्म जगत में एक्टिव हैं। उन्हें पहली बार यह पुरस्कार मिला है।

शाहरुख ने करिअर की शुरुआत थिएटर आर्टिस्ट के रूप में की थी और फिर टेलीविजन में भी ‘फौजी’, ‘दूसरा केवल’, ‘सर्कस’ सहित कई पॉपुलर सीरियल में काम किया। बाद में उन्होंने सिनेमा की ओर रुख किया। शाहरुख ने सुपरहिट मूवी ‘दीवाना’ से अपने करिअर की शुरुआत की। इसके बाद से तो शाहरुख कई सफल फिल्मों की झड़ी लगा चुके हैं। शाहरुख ने साल 2023 में करीब 5 साल के बाद वापसी करते हुए फैंस को तीन सुपरहिट फिल्मों ‘जवान’, ‘पठान’ और ‘डंकी’ की सौगात दी थी।

उनकी अगली फिल्म ‘किंग’ है, जिसमें शाहरुख की बेटी सुहाना खान भी नजर आएंगी। पिछले दिनों शाहरुख के ‘किंग’ के सेट पर मांसपेशियों में चोट लगने की खबर आई थी। उन्हें इलाज के लिए अमेरिका ले जाया गया था। विक्रांत की बात करें तो वे भी शाहरुख के नक्शेकदम पर चल रहे हैं। विक्रांत ने टेलीविजन से ही करिअर शुरू किया था। वे लोकप्रिय सीरियल ‘बालिका वधू’ में नजर आए थे। विक्रांत ने विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म ‘12वीं फेल’ में कमाल की एक्टिंग कर फैंस के साथ सेलेब्स की भी तारीफें लूटीं।
विक्रांत मैसी की फिल्म ‘12वीं फेल’ ने मारी बाजी, देखें और भी विजेता

बेस्ट एक्टर : शाहरुख खान (‘जवान’), विक्रांत मैसी (‘12वीं फेल’)
बेस्ट एक्ट्रेस: रानी मुखर्जी (‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’)
बेस्ट फिल्म : 12वीं फेल
बेस्ट हिंदी फिल्म : कटहल : अ जैकफ्रूट मिस्ट्री
बेस्ट डायरेक्टर : सुदीप्तो सेन (‘द केरल स्टोरी’)
बेस्ट सिनेमेटोग्राफी : द केरल स्टोरी
बेस्ट साउंड डिजाइन : एनिमल
बेस्ट बैकग्राउंड स्कोर : एनिमल
बेस्ट मेकअप : सैम बहादुर
बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन : सैम बहादुर
बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस : जानकी बोदीवाला (‘वश’) और उर्वशी (‘उलोझुकुकु’)
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर : विजयराघवन (‘पुक्कलम’)
बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट : सुकृति वेणु बंदरेद्दी (‘गांधी तथा चेट्टू’), कबीर खंदारे (‘जिप्सी’), तृषाथोसार, श्रीवानस, भार्गव (‘नाल 2’)
बेस्ट डायलॉग राइटिंग : दीपक किंगरानी (‘सिर्फ एक बंदा काफी है’)
बेस्ट कोरियोग्राफी : वैभवी मर्चेंट (‘ढिंढोरा बाजे रे’ - रॉकी और रानी की प्रेम कहानी)
बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन : वाथी (तमिल)

रीजनल सिनेमा में ये रहीं बेस्ट फिल्में

बेस्ट तमिल फिल्म : पार्किंग
बेस्ट तेलुगू फिल्म : भगवत केसरी
बेस्ट मराठी फिल्म : श्याम ची आई
बेस्ट मलयालम फिल्म : उलोझुकुकु
बेस्ट कन्नड़ फिल्म : कंदीलु - द रे ऑफ होप
बेस्ट गुजराती फिल्म : वश
बेस्ट बंगाली फिल्म : डीप फ्रिज
बेस्ट असमिया फिल्म : रोंगातपु 1982
बेस्ट रीजनल फिल्म : पाई तांग