ड्रग्स के साथ पकड़ी गईं बिग बॉस कंटेस्टेंट एक्ट्रेस हीना पांचाल, रेव पार्टी में थी शामिल

महाराष्ट्र के नासिक के इगतपुरी में एक बंगले में चल रही रेव पार्टी पर पुलिस ने शनिवार रात को छापा मारकर ड्रग्स ले रहे लोगों को अरेस्ट किया है। इस दौराम पुलिस ने 22 लोगों को हिरासत में लिया गया है। यह छापेमारी शनिवार रात 2 बजे की गई थी। गिरफ्तार हुए लोगों में मराठी फिल्मों की एक्ट्रेस हीना पांचाल भी शामिल हैं। पुलिस ने हीना के अलावा, एक विदेशी महिला, मराठी और साउथ की फिल्मों में काम करने वाली 5 एक्ट्रेस और 2 महिला कोरियोग्राफर सहित 22 लोगों को गिरफ्तार किया है।

आपको बता दे, हीना पांचाल एक फिल्म एक्ट्रेस हैं जिन्हें हिंदी और मराठी फिल्मों में उनके काम के लिए जाना जाता है। वह अपने आइटम गानों 'बलम बंबई' और 'बेवड़ा बेवड़ा ज़ालो मी टाइट' के लिए फेमस हैं। हीना पांचाल ने 2019 में बिग बॉस मराठी में भाग लिया। फरवरी 2020 में वह डेटिंग रियलिटी टीवी सीरीज मुझसे शादी करोगे की प्रतिभागी रही हैं।

इन लोगों को किया गिरफ्तार

- पीयूष शेट्टी
- अमित लाट
- आशीष लाट
- राज त्रिवेदी
- विशाल मेहता
- नीरज सुराणा
- रोहित अरोरा
- हर्ष शहा
- दानिश खान
- अबू बकर
- हनिफ शेख
- सर्व राहणार
- आरव शर्मा
- विशाल मेहता
- रोहित अरोड़ा
- अकीब खान
- वरुण बाफना
- करिश्मा
- चांदनी भठिजा
- श्रुति शेट्टी
- रुचिरा नार्वेकर
- विदेशी महिला अजहर फरनुद
- शनैया कौर, हिना पांचाल
- आशिता
- शीना
- प्रीति चौधरी
- कौशिकी

पुलिस ने कैमरे, ट्राइपॉड, कोकीन, हुक्का सहित ड्रग्स और नकदी जब्त की है। पुलिस का मानना है कि ये रेव पार्टी एक बड़े ड्रग रैकेट को सामने लाएगी। जहां पार्टी के लिए ड्रग्स लाया गया। उसकी तलाश के लिए पुलिस की टीम मुंबई पहुंच गई है। पुलिस पूछताछ के लिए मुंबई से एक नाइजीरियाई नागरिक को गिरफ्तार कर इगतपुरी लाई है।