एक्ट्रेस नम्रता मल्ला सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। हाल ही में एक्ट्रेस द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीरों ने फैंस के होश उड़ा दिए हैं। नम्रता मल्ला को ब्लैक कलर के आउटफिट में ग्लैमर का तड़का लगाते हुए देखा जा सकता है। भोजपुरी गाना 'दो घूंट' (Do Ghoont) फेम एक्ट्रेस नम्रता के इस लुक को देख फैंस भी उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। एक के बाद एक उन्होंने कमेंट्स की झड़ी लगा दी है। एक ने लिखा, 'आपकी नोज रिंग आपके लुक को और भी सैक्सियर बना रहा है'। दूसरे ने लिखा, 'स्वीट नम्मू'।
इसके साथ ही एक अन्य यूजर ने कमेंट बॉक्स में लिखा, 'कमाल है बवाल है यो नम्रता मल्ला'। इसी तरह से उनकी पोस्ट पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं और उनकी फोटोज को 9000 से भी ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। अभी भी इनकी पोस्ट को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।
नम्रता मल्ला को पहली बार भोजपुरी गाना 'दो घूंट' (Do Ghoont) में देखा गया था। इसमें उन्होंने अपने हुस्न का जलवा बिखेरा था, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनके इंस्टाग्राम 1.3 मिलियन फॉलोअर्स हैं।