एक्टर नागा चैतन्य जल्द ही शोभिता धुलिपाला के साथ शादी करने वाले हैं। शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। हाल ही में उनकी हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। नागा को अपने ससुराल से वेडिंग गिफ्ट के तौर पर करोड़ों रुपए के गिफ्ट मिले हैं। वहीं नागा के पिता सुपरस्टार नागार्जुन ने भी बेटे-बहू को कीमती तोहफा दिया है। एशियानेट न्यूजएबल के मुताबिक नागा को ससुरालवालों ने आलीशान बंगले से लेकर महंगी गाड़ी तक दी है। शोभिता के माता-पिता ने नागा को एक महंगी बाइक, एक ऑडी कार और हैदराबाद में एक आलीशान विला दिया है।
नागा को काफी सोना भी मिला है। दूसरी ओर, नागार्जुन ने नागा-शोभिता को एक लग्जरी गाड़ी लेक्सस एलएम एमपीवी दी है। इस कार की कीमत 2.5 करोड़ रुपए के आस-पास बताई जा रही है। नागार्जुन को हाल ही खैरताबाद में रीजनल ट्रांसपोर्ट ऑथोरिटी (RTA) के ऑफिस में देखा गया था। वे वहां नई कार का रजिस्ट्रेशन कराने के लिए गए थे। नागा और शोभिता 5 दिसंबर को विवाह बंधन में बंधेंगे। शादी तेलुगू रीति-रिवाज से होगी। नागा की ये दूसरी शादी है। उनकी पहली शादी साल 2017 में दिग्गज एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु के साथ हुई थी।
साल 2021 में वे अलग हो गए। बता दें 29 नवंबर को नागा-शोभिता का हल्दी समारोह हुआ। इसमें नागा ने हल्के पीले रंग का चिकनकारी कुर्ता पहना था। शोभिता दो लुक में नजर आईं। शोभिता ने पहले लाल रंग की रेशमी साड़ी पहनी थी, जिस पर सुनहरे रंग का मोटिफ वर्क था। बाद में शोभिता पीले रंग की रेशमी साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं, जिसे उन्होंने नारंगी रंग के शॉल के साथ पहना था।
शोभिता ने लुक को बाजूबंद, मांगटीका, झुमके, चूड़ियों और नेकलेस के साथ पूरा किया। शोभिता ने अपने बालों को बन में बांधा और समारोह के दौरान हमेशा की तरह खुश दिखीं। समारोह के दौरान विवाहित महिलाओं को शोभिता पर फूल और पानी डालते हुए देखा गया, जबकि वह और उनके माता-पिता अन्य रस्में निभा रहे थे।
गुलशन नयन को 8 साल से डेट कर रही थीं एक्ट्रेस आसिया काजी'बालिका वधू' और 'बंदिनी' जैसे लोकप्रिय सीरियल की अदाकारा आसिया काजी की शादी हो गई है। आसिया ने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड गुलशन नयन के साथ शुक्रवार (29 नवंबर) को शादी रचाई। शादी की तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जो आसिया ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की हैं। इस खास दिन के लिए आसिया ने वेलवेट मेहरून लंहगा चुना, जिसमें वह बेहद प्यारी लग रही थीं।
चोकर नेकलेस, मांग टीका, झुमके आसिया के लुक को चार चांद लगा रहे थे। गुलशन रॉयल ब्लू कुर्ता पजामा में जंच रहे थे। आसिया और गुलशन एक-दूसरे को 8 साल से डेट कर रहे थे। दोनों की पहली मुलाकात सेलेब्रिटी क्रिकेट लीग (CCL) के दौरान हुई थी। दोनों के घरवाले शुरुआत में इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं थे। उन्हें अलग-अलग धर्म से होने के कारण एतराज था।
हालांकि आसिया और गुलशन जिद पर अड़े रहे, जिससे आखिरकार दोनों के घरवाले मान गए। 'अनुपमा' एक्ट्रेस जसवीर कौर ने आसिया-गुलशन के साथ फोटो शेयर कर लिखा, “नई शुरुआत के लिए ढेर सारी बधाइयां।” एक्टर करण खंडेलवाल ने भी कपल को शादी की बधाइयां दी हैं।