BHOOMI: फिल्म समीक्षा, जानिए कैसा रहा संजय दत्त का कमबैक

फिल्म का नाम: भूमि

डायरेक्टर: ओमंग कुमार

स्टार कास्ट: संजय दत्त, अदिति राव हैदरी, शरद केलकर, शेखर सुमन

अवधि
: 2 घंटा 14 मिनट

सर्टिफिकेट:
U /A

रेटिंग
: 2।5 स्टार


कहानी:

यह कहानी उत्तर प्रदेश के आगरा की है। अरुण सचदेव (संजय दत्त) एक जूते की दुकान के मालिक हैं। वो अपनी बेटी भूमि (अदिति राव हैदरी) के साथ रहते हैं। अरुण का दोस्त और पड़ोसी ताज (शेखर सुमन) है। भूमि, नीरज (सिद्धांत) से प्यार करती है। दोनों की शादी तय हो जाती है, लेकिन कॉलोनी का एक और लड़का (विशाल) भूमि से एकतरफा मोहब्बत करता है। वो अपने दबंग चचेरे भाई धौली (शरद केलकर) के साथ मिलकर भूमि को शादी से ठीक एक रात पहले अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म करता है। अब क्या अरुण और उसकी बेटी को न्याय मिल पाता है? कहानी का अंत क्या होता है, ये जानने के लिए आपको फिल्म देखनी पड़ेगी।

इस फिल्म की कहानी काफी कमजोर है। आपको पता रहता है कि अगले सीन में क्या होने वाला है। सरप्राइज एलिमेंट बहुत ही कम है। फिल्म के संवाद भी ठीक ठाक ही हैं। स्क्रीनप्ले को और बेहतर किया जा सकता था। फिल्म का कोई भी गाना हिट नहीं हुआ है, उस पर और मेहनत करनी चाहिए थी।