बॉलीवुड के सबसे महंगे प्लेबेक सिंगर्स

बॉलीवुड फ़िल्में सिर्फ एक्टर और एक्ट्रेस के अलावा भी कई लोगों से मिलकर बनती हैं। जिसमें सभी का विशेष योगदान होता हैं, उनमें से एक हैं बॉलीवुड के सिंगर्स। बॉलीवुड में ऐसे कई प्लेबेक सिंगर्स हुए हैं जिनकी आवाजें सीधे दिल को छूती हैं। सभी का अपना-अपना अंदाज हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं बॉलीवुड के ये प्लेबेक सिंगर्स अपने एक गाने की बहुत मोटी रकम वसूल करते हैं। आज हम आपको बॉलीवुड के सबसे महंगे सिंगर्स के बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं उन सिंगर्स के बारे में जो गाने के लिए अच्छी खासी रकम वसूल करते हैं

* श्रेया घोषाल :

बॉलीवुड फिल्मों के लिए बतौर फिमेल प्लेबैक सिंगर श्रेया घोषाल ही लोगों की सबसे पहली पसंद हैं। श्रेया के इसी हुनर ने ही उन्हें बॉलीवुड की सबसे अमीर महिला प्लेबैक सिंगर भी बना दिया है। यह एक फिल्म में गाने की कीमत है 18-20 लाख रुपए लेती है।

* हनी सिंह :

होशियारपुर पंजाब में जन्म लेने वाले रैपर योयो हनी सिंह युवा दिलों की आवाज हैं। उनका एक रैप ही काफी होता है। जानकारी के मुताबिक हनी सिंह एक गाने का 15 लाख रुपए लेते हैं। हांलाकि ख़राब तबियत के चलते काफी समय से उन्होंने कोई गाना नहीं गया हैं।

* अरिजीत सिंह :

सिंगर अरिजीत सिंह को फिल्म ‘आशिकी-2’ के गाने से काफी शोहरत और कामयाबी मिली। आज उनकी आवाज़ का हर कोई दीवाना है फेमस सिंगर अरिजीत सिंह एक गाना गाने के लिए लगभग 14 से 18 लाख रुपये चार्ज करते है।

* मीका सिंह :

एक पंजाबी गायक, पॉप गायक व रैपर मीका सिंह ने बॉलीवुड की कई हिट फिल्मों में अपनी आवाज दी है जो करीब 13 लाख रुपये एक फिल्म में गाने के लिए लेते हैं।

* सोनू निगम :

2017 के हाइएस्ट पेड मेल सिंगर की लिस्ट में आते हैं। गानो में अपनी जान डालने वाले सोनू निगम की आवाज़ का आज हर कोई दीवाना है। उनके गाने पुराने हो या नए हमेशा ही दिलो को छू जाते है। सोनू निगम एक गाना गाने के लिए करीब 14 से 16 लाख रुपये तक लेते हैं।

* सुनिधी चौहान :

जानकारी के मुताबिक सुनिधी चौहान 2 हजार से ज्यादा गाने गा चुकी हैं। वो बेहद लोकप्रिय हैं। सुनिधी एक गाने के लिए 9 लाख रुपए लेती हैं।

* सुखविंदर सिंह :

2017 के मोस्ट पॉपुलर सिंगर सुखविंदर सिंह एक जाने माने प्लेबैक सिंगर हैं जिन्हें मुख्य रूप से बॉलीवुड में प्लैबैक सिंगर के लिए जाना जाता है। जो अपने एक गाना गाने के करीब 9-10 लाख तक लेते हैं।

* मीत ब्रदर्स :

मीत ब्रदर्स बॉलीवुड के फिल्मों में म्यूज़िक डायरेक्ट करनेवाली एक मशहूर जोड़ी है। मनमीत सिंह और हरमीत सिंह की इस जोड़ी ने कई फिल्मों के लिए संगीत दिया। एक फिल्म में संगीत देने के लिए 12-13 लाख रुपये बतौर मेहनताना वसूलती है।