कमाई के मामलें में बॉलीवुड सितारों से कम नहीं है ये TV सितारे

TV अर्थात छोटा पर्दा जिसके दीवाने हर घर में मौजूद हैं। टीवी को भारतीय घरों में बहुत पसंद किया जाता हैं। गृहणी महिलाओं के लिए तो टीवी ही समय व्यतीत करने का जरिया हैं। इसलिए ही तो टीवी पर काम करने वाले कलाकार बॉलीवुड सितारों से कम लोकप्रिय नहीं हैं। और यही वजह है कि टीवी कलाकारों की कमाई भी आसमान छूने लगी हैं। अगर आपको यकीन नहीं होता, तो आइये हम बताते हैं आपको कुछ ऐसे टीवी स्टार्स के बारे में जो कि प्रति एपिसोड के लिए कितना चार्ज करते हैं...

* मोहित रैना :

टीवी के हैंडसम हंक कहे जाने वाले एक्टर मोहित रैना भी इस लिस्ट में आते हैं। देव महादेव’ और ‘चक्रवर्ती सम्राट अशोक’ जैसे सीरियल्स में नजर आ चुके मोहित भी एक एपिसोड के लिए करीब 1.85 लाख रुपए चार्ज करते हैं।

* जेनिफर विंगेट :

टीवी जगत की सुंदरियों में एक नाम एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट का भी शुमार है। सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले शो ‘बेहद’ में उनके द्वारा निभाया गया माया का किरदार खूब पसंद किया गया। आपको बता दें कि इस शो के हर एपिसोड के लिए जेनिफर को 1.25 लाख की फीस मिली।

* राम कपूर :

राम कपूर टीवी के पुराने कलाकार है और कई फिल्मो में भी काम कर चुके है। राम कपूर एकता कपूर के सीरियल ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ में राम के रोल से काफी जाने गए। राम भी एक एपिसोड के लिए करीब 1.25 लाख चार्ज करते हैं।

* रवि दुबे :

रवि दुबे को आपने पहले भी कई धारावाहिक में देखा होगा। आजकल ये ज़ी टीवी पर प्रसारित होने वाले प्रसिद्ध शो “जमाई राजा” में सिद्धार्थ का किरदार निभा रहे हैं। इस किरदार को निभाने के लिए रवि दुबे प्रतिदिन के 1 लाख रुपए चार्ज करते हैं। आगे जानते हैं “तारक महेता का उल्टा चश्मा” के कलाकारों की कमाई।

* करन पटेल :

स्टार प्लस के मशहूर शो “ये हैं मोहब्बतें” में रमन का किरदार निभा रहे कारन पटेल भी एक दिन की 1.2 लाख की फीस लेते हैं। ये शो में मुख्य किरदार में नजर आते हैं। इनकी जोड़ी भी काफी दर्शकों को पसंद आती है।

* दिशा वाकाणी :

सब टीवी का मशहूर कॉमेडी नाटक “तारक महेता का उल्टा चश्मा” बड़ा हिट हो चूका है। अब जब शो हिट हो गया है तो उसके कलाकारों की भी बढ़िया रकम मिलती होगी। इस शो की मुख्य दया बेन का किरदार निभाने वाली दिशा वाकाणी एक एपिसोड का 1.4 लाख रुपए के हिसाब से फीस लेती हैं। इनका शो भी तो बहुत प्रसिद्ध हो चूका हैं। जो रोज नए नए तरीके से लोगों को हसाते हैं।

* दिलीप जोशी :

अब बात कर लेते हैं “तारक मेहता का उल्टा चश्मा” के मेल मुख्य किरदार “जेठालाल” के बारें में। जेठालाल का किरदार निभा रहे दिलीप जोशी प्रतिदिन के हिसाब से 1.7 लाख की फीस चार्ज करते हैं। तारक महेता का उल्टा चश्मा इन दिनों टेलीविज़न के प्रसिद्ध शो में से एक है। इस लिए भी इसके किरदारों की फीस बढ़िया हो चुकी है।

* हिना खान :

इन दिनों बिग बॉस के घर में सुर्खियां बटोर रही हैं टीवी अक्षरा बहू यानि हिना भी अच्छी खासी रकम लेती हैं। हिना भी एक एपिसोड के लिए करीब 1.25 लाख चार्ज करती हैं। इसके अलावा कहा जा रहा है कि वो बिग बॉस में एक हफ्ते के करीब 8 लाख रुपए ले रही हैं।

* दिव्यांका त्रिपाठी :

टीवी क्वीन दिव्यांका त्रिपाठी भी सक्सेसफुल एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार हैं। सीरियल ये है मोहब्बतें में नजर आने वाली एक्ट्रेस एक एपिसोड के लिए 1 लाख से ऊपर चार्ज करती हैं।

* मिशाल रहेजा :

“इश्क़ का रंग सफ़ेद” में मुख्य किरदार निभा रहे मिशाल रहेजा इसके लिए 1.6 लाख रुपए की फीस प्रतिदिन के हिसाब से लेते हैं। ये धारावाहिक कलर्स पर प्रसारित होता है।