प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ के दौरान वायरल गर्ल मोनालिसा की किस्मत खुल गई है। वह जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। मोनालिसा डायरेक्टर सनोज मिश्रा की फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ में नजर आएंगी। इस फिल्म के लिए खुद सनोज ने मोनालिसा के घर जाकर उन्हें ऑफर दिया है। इस बीच प्रोड्यूसर जितेंद्र नारायण सिंह उर्फ वसीम रिजवी ने सनोज पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इन पर अब मोनालिसा ने एक वीडियो जारी कर चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि वह उन्हें बेटी की तरह मानते हैं।
सनोज ने अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पेज पर मोनालिसा की एक वीडियो शेयर किया, जिनमें वह उनके पक्ष में कई अच्छी बातें कर रही हैं। मोनालिसा ने कहा, “नमस्कार मेरा नाम मोनालिसा भोसले है और मैं मुंबई वगैरह कहीं नहीं गई। अभी मैं मध्य प्रदेश में ही हूं और एक्टिंग सीख रही हूं, पढ़ाई सीख रही हूं। आप जैसा सोच रहे हैं, वैसा कुछ भी नहीं है। मेरे साथ मेरी बहन और बड़े पापा भी हैं। सनोज मिश्रा सर बहुत अच्छे हैं, मुझे बेटी की तरह मानते हैं।
खासतौर से न्यूज में जैसे लोग झूठी खबरें फैला रहे हैं, ये सब झूठी बातें हैं। मैंने खुद देखा है सनोज मिश्रा बहुत इज्जतदार हैं, बहुत अच्छे हैं। उनका स्वाभाव भी बहुत अच्छा है, मुझे अच्छा लगा।” इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा गया कि मोनालिसा ने आज खुद आकर सनोज मिश्र की सफाई दी और वसीम रिजवी का झूठ सामने आ गया। उसको सनोज मिश्र ने कहां किस हाल में रखा है सब बता दिया, झूठी खबरें बनाकर खुद को मीडिया में लाने वालों के लिए ये जवाब है।
हाल ही प्रोड्यूसर जितेंद्र नारायण सिंह ने एक इंटरव्यू में कहा कि सनोज मिश्रा की कोई फिल्म नहीं आई है। वह मोनालिसा को बर्बाद कर देगा। इसके बाद सिंह ने सनोज के बारे में कुछ ऐसे बातें कह डाली, जिससे विवाद और भी ज्यादा बढ़ गया। सिंह ने कहा कि उनका सनोज के साथ बेहद खराब एक्सपीरियंस रहा है। मैं तीसरी फिल्म उनके साथ नहीं बनाता। वो सेट पर बदतमीजी करते हैं और शराब पीते हैं। हालांकि इस पर सनोज ने भी अपने बचाव में एक वीडियो जारी कर बताया था कि उन पर लगाए जा रहे सभी आरोप गलत हैं।
सिंगर अनुव जैन ने 14 फरवरी को दिल्ली में की हृदी नारंग के साथ शादीसिंगर अनुव जैन ने अपनी लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड हृदी नारंग के साथ शादी कर ली है। अनुव ने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी शादी की कई तस्वीरें शेयर की हैं। अनुव ने पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा, “और हां देखो यहां कैसे आई दो दिलों की ये बारात है..” जानकारी के मुताबिक इस जोड़े ने 14 फरवरी को दिल्ली में शादी की है। दुल्हा-दुल्हन के गेटअप की बात करें तो अनुव ने शादी में गोल्डन कलर की शेरवानी पहनी है और दुल्हन लाल लहंगे में खूब जंच रही हैं।
फोटो में शादी के साथ रिसेप्शन से लेकर मेहंदी सेरेमनी की भी झलक दिखाई है। अनुव दूसरी फोटो में काले कुर्ते के साथ कलरफुल जैकेट पहने दिख रहे हैं और हृदि ने मेहरून कलर का सूट पहना हुआ है। अनुव अपनी नई नवेली दुल्हन पर प्यार लुटाते दिख रहे हैं। एक फोटो में अनुव अपने हमसफर को किस करते दिख रहे हैं और दूसरे में कपल एक-दूसरे के साथ काफी खुश नजर आ रहे हैं।
अनुव ने हाथ की मेंहदी की झलक भी दिखाई है, जो यूनिक है। जहां सब लोग अपने पार्टनर्स का नाम लिखवाते हैं वहीं अनुव ने अपने हाथ में एक गाय का फेस बना रखा है, जिसके नीचे उन्होंने IDU लिखा है। बता दें अनुव ने 'जो तुम मेरे हो', 'अफसोस', 'हुस्न', 'बारिशें' सहित कई लोकप्रिय गानों को आवाज दी है।