'मिर्जापुर: द मूवी' की रिलीज से पहले फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ाने वाला नया अपडेट सामने आया है। मेकर्स ने रवि किशन, मोहित मलिक, सुशांत सिंह और सोनल चौहान के किरदारों के फर्स्ट-लुक पोस्टर जारी किए हैं। इन पोस्टर्स के जरिए फिल्म में नजर आने वाले चार अहम किरदारों की झलक दिखाई गई है।
रवि किशन फिल्म में बब्बन बबुआ, मोहित मलिक बिरजू लोहार, सुशांत सिंह भैरव सिंह करनावत और सोनल चौहान मुमताज बीबी की भूमिका निभा रही हैं। जारी किए गए पोस्टर्स में इन सभी किरदारों का अलग अंदाज देखने को मिलता है।
मिर्जापुर की गद्दी पर किसका कब्जा होगा?फिल्म की कहानी मिर्जापुर की गद्दी को लेकर चल रही होड़ के इर्द-गिर्द आगे बढ़ती है। इसमें पुराने चर्चित किरदारों के साथ नए दावेदार भी मैदान में दिखाई देंगे। पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु फिल्म की कहानी के प्रमुख हिस्से में हैं।
अगस्त में रिलीज हुए ट्रेलर में भी मिर्जापुर की सत्ता को लेकर संघर्ष की झलक दिखाई गई थी। ट्रेलर में पंकज त्रिपाठी, रवि किशन समेत कई किरदारों के बीच गद्दी की लड़ाई नजर आई थी। अब फिल्म की कहानी में कौन बाजी मारता है, इसका जवाब सिनेमाघरों में फिल्म रिलीज होने के बाद ही मिलेगा।
पुराने पसंदीदा किरदार भी आएंगे नजर'मिर्जापुर: द मूवी' में फ्रैंचाइजी से जुड़े कई चर्चित चेहरे फिर से दिखाई देंगे। फिल्म की प्रमुख कास्ट में पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदु, अली फजल, जितेंद्र कुमार, रवि किशन, अभिषेक बनर्जी, रसिका दुगल, मोहित मलिक, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, प्रमोद पाठक, श्रिया पिलगांवकर, हर्षिता शेखर गौड़, श्वेता त्रिपाठी, सोनल एस. चौहान, अनंग्शा बिस्वास, शाजी चौधरी, सत्येंद्र सोनी, कुलभूषण खरबंदा और सुशांत सिंह शामिल हैं।
फिल्म में कालीन भैया, मुन्ना भैया और गुड्डू पंडित जैसे फ्रैंचाइजी के चर्चित किरदार भी नजर आएंगे। कहानी में मिर्जापुर की सत्ता हासिल करने के लिए बदलते समीकरण और नए दावेदारों की मौजूदगी अहम रहने वाली है।
कब रिलीज होगी 'मिर्जापुर: द मूवी'?'मिर्जापुर: द मूवी' को अमेजन MGM स्टूडियोज और एक्सेल एंटरटेनमेंट पेश कर रहे हैं। फिल्म का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है, जबकि इसकी कहानी पुनीत कृष्णा ने लिखी है। रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर इसके प्रोड्यूसर हैं। कासिम जगमगिया और विशाल रामचंदानी फिल्म के को-प्रोड्यूसर हैं।
यह फिल्म 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। रिलीज से पहले जारी किए गए नए पोस्टर्स ने फिल्म के नए किरदारों को लेकर दर्शकों की दिलचस्पी बढ़ा दी है।