गर्लफ्रेंड को पीठ पर बिठाकर पुशअप करते दिखे मिलिंद सोमन, विडियो हुआ वायरल

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की शादी के बाद अब एक और बॉलीवुड एक्टर शादी के बंधन में बंधने जा रहा है। इस एक्टर ने 90 के दशक में छोटे पर्दे पर 'कैप्टन व्योम' का किरदार निभा कर अपनी अलग पहचान बनाई थी। जी हां, हम बात कर रहे हैं मिलिंद सोमन की। मिलिंद सोमन (53) खुद से आधी उम्र की गर्लफ्रेंड अंकिता कोंवर (23) से शादी करने जा रहे हैं। दोनों पिछले एक साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। मिलिंद ने अपने इंस्टाग्राम से गर्लफ्रेंड अंकिता के साथ कई सारी तस्वीरें शेयर की थी जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर वो काफी ट्रोल भी हुए थे जिसमे कई यूजर्स ने तो यह तक लिख दिया था कि क्या वह आपकी गर्लफ्रेंड है या आपकी बेटी? हालांकि मिलिंद को इससे कुछ खास फर्क नहीं पड़ा।

वही एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा का पात्र बन गए है बता दे, इस बार मिलींद सोमन ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में मिलिंद और उनकी कथित गर्लफ्रेंड दिखाई दे रही हैं। वीडियो में मिलिंद एक्सरसाइज कर रहे हैं। मिलिंद वीडियो में पुशअप्स करते दिख रहे हैं, वहीं उनकी गर्लफ्रेंड अंकिता उनकी पीठ पर बैठी हैं। मिलिंद इस वीडियो को कैप्शन देते हुए लिखते हैं, 'अभी तक चार किए, गोल है 20 पुशअप्स एक दिन में करने का'।

बता दे, अंकिता के पेरेंट्स ने दोनों की शादी के लिए हां भी कह दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 26 साल की अंकिता कोंवर असम की रहने वाली हैं। 2013 में वह एयर एश‍िया के केबिन क्रू का हिस्‍सा थीं और फिलहाल दिल्‍ली में रहती हैं। पिछले महीने मिलिंद, अंकिता के पेरेंट्स से मिलने गुवाहाटी गए थे। जहां उन्होंने अंकिता के भतीजे की बर्थडे पार्टी भी एन्जॉय की थी। मिलिंद सोमन सबसे पहले एक शू ब्रांड के लिए मॉडल मधु सप्रे के साथ न्यूड फोटोशूट कर चर्चा में आए थे।