मिलिंद गुनाजी के बेटे अभिषेक की हुई शादी, मुंबई की सड़कों पर बोल्ड अंदाज में दिखीं रामानंद सागर की पड़पोती

मनोरंजन जगत में शादियों का मौसम जारी है। कभी फिल्मी तो कभी टीवी स्टार विवाह बंधन में बंध रहे हैं। अब फैंस के लिए ऐसी ही एक और खुशखबरी है। दरअसल अभिनेता मिलिंद गुनाजी के बेटे अभिषेक गुनाजी ने लॉन्ग-टाइम गर्लफ्रेंड राधा पाटिल के साथ सात फेरे ले लिए हैं। दोनों शुक्रवार (17 दिसंबर) को एक निजी समारोह में शादी के बंधन में बंधे। मिलिंद-राधा की फोटो सोशल मीडिया पर सबका ध्यान खीच रही हैं। उन्होंने मुंबई में मालवन के वालावल में एक मंदिर में शादी की।

इस मौके पर सिर्फ दूल्हा-दुल्हन के माता-पिता और करीबी रिश्तेदार मौजूद थे। कपल शादी और हल्दी की तस्वीरों में बेहद खुश दिख रहा है। अभिषेक एक आईटी इंजीनियर हैं। उन्हें फिल्म और प्रोडक्शन करना बेहद पसंद है। अभिषेक ने सुमित राघवन और पिता के साथ शॉर्ट फिल्म 'छल' का निर्देशन भी किया है। राधा फार्मा इंडस्ट्री में काम करती हैं। आपको बता दें कि मिलिंद और उनकी पत्नी रानी गुनाजी बॉलीवुड के साथ मराठी सिनेमा के भी एक्टर और एंकर हैं।


हॉट तस्वीरों के चलते चर्चा में हैं रामानंद सागर की पड़पोती साक्षी चोपड़ा

रामानंद सागर ने यूं तो कई फिल्मों का निर्माण और निर्देशन किया, लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा शोहरत धार्मिक धारावाहिक रामायण ने दिलाई। रामायण 80 के दशक के अंत में दूरदर्शन पर प्रसारित होता था। यह सीरियल इन दिनों एक बार फिर से चर्चाओं में आ गया क्योंकि लॉकडाउन के कारण इसे टेलीकास्ट किया गया और लोगों ने खूब पसंद किया। सागर साहब ने 2005 में 87 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। दरअसल आज उनका जिक्र उनकी पड़पोती साक्षी चोपड़ा के कारण किया जा रहा है।

साक्षी अपनी हॉट तस्वीरों के चलते चर्चा में हैं। साक्षी मुंबई की सड़कों पर पिंक कलर का बेहद सेक्सीण आउटफिट पहने नजर आईं। साक्षी ने वन शोल्डर स्ट्रैप टॉप के साथ थाई हाई स्लिट स्कर्ट पहनी थी। साक्षी की टोन्ड बॉडी फ्लॉन्ट हो रही थी। हालांकि साक्षी आए दिन इंस्टाथग्राम पर दिलकश तस्वीोरें और वीडियो शेयर करती हैं। साक्षी का यह लुक देख कई फैंस उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। साक्षी टीवी प्रोड्यूसर मीनाक्षी सागर की बेटी हैं, जो सागर साहब की पोती हैं। साक्षी ने लंदन से पढ़ाई की है और फिर फिल्ममेकिंग का कोर्स किया है।