मशहूर यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया ने पिछले दिनों स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना के यूट्यूब शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' में एक आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और बवाल मच गया। तब से ही रणवीर और समय सबके निशाने पर हैं। वे कानूनी प्रक्रिया का सामना भी कर रहे हैं। इस बीच दिग्गज सिंगर मीका सिंह ने रणवीर और समय को कुछ समय के लिए बैन कर देने की सलाह दी है। मीका का मानना है कि दोनों यूट्यूबर्स सफलता को पचा नहीं पाए।
मीका ने पिंकविला को दिए एक हालिया इंटरव्यू में कहा कि समय रैना के साथ मेरा कोई पर्सनल विवाद नहीं है, वो एक प्यारा लड़का है। बहुत से लोगों ने मुझे बताया है कि वो मेरा बहुत बड़ा फैन है और एक बेहतरीन संगीतकार भी है। रणवीर भी बहुत अच्छा है। वो एक शालीन और बैलेंस इंसान है, लेकिन उसकी सबसे बड़ी गलती ये थी कि उसे शो में नहीं जाना चाहिए था। उनके शो बहुत अलग हैं। रणवीर का शो बहुत सभ्य और इज्जतदार है। समय के शो के दर्शक अलग हैं। अगर रणवीर वहां नहीं जाता, तो ये मुद्दा नहीं उठता।
समय के शो में और भी अश्लील बातें कही गई हैं और अगर आप भारत जैसे देश में इस तरह की घटिया बातें कहेंगे, तो ये दुख की बात होगी। सिर्फ इसलिए कि समय सक्सेसफुल है, बहुत से लोग उसके जैसा बनना चाहते हैं, लेकिन ये गलत है। समय और रणवीर दोनों ही सक्सेसफुल हैं, लेकिन उन्हें सही उदाहरण भी पेश करना चाहिए। जब आपका इतना बड़ा इंफ्लुएंस हो, तो आपको युवाओं को काबू करने की जरूरत होती है। वे कामयाबी को संभाल नहीं सके।
मेरे मन में उनके खिलाफ कुछ भी नहीं है और उनके परिवारों को इसमें नहीं घसीटा जाना चाहिए। कलाकारों को कुछ समय के लिए बैन कर दिया जाना चाहिए। इससे बहुत से दूसरे इंफ्लुएंसर्स को भी ये सबक मिला है कि वे बकवास नहीं कर सकते। वे बच्चे हैं जो कामयाब हुए, इसलिए मैं लोगों से उन्हें माफ करने की रिक्वेस्ट करता हूं। दोनों ही पढ़े-लिखे और अच्छे स्पीकर हैं, बस वे कामयाबी संभाल नहीं सके।
लोकप्रिय एक्ट्रेस रीवा अरोड़ा को मिली डॉक्टरेट की डिग्री, शेयर कीं तस्वीरेंएक्ट्रेस रीवा अरोड़ा महज 19 साल की हैं, लेकिन उन्होंने मनोरंजन जगत में फैंस के बीच अपनी अच्छी-खासी पहचान बना ली है। वह अब तक करीब 31 से ज्यादा टीवी सीरियल, ओटीटी सीरीज और म्यूजिक वीडियो में काम कर चुकी हैं। अब रीवा ने एक और उपलब्धि हासिल कर ली है। रीवा को डॉक्टरेट की डिग्री मिल गई है। रीवा ने आज 8 मार्च को इंटरनेशनल वूमन्स डे पर इस खुशखबरी को शेयर किया है।
रीवा ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इनमें वह गाउन पहने सिर पर कैप लगाए डॉक्टरेट इन फिलोसिफी की डिग्री रिसीव करती दिख रही हैं। रीवा ने कैप्शन में लिखा, “अब मैं डॉक्टर रीवा अरोड़ा हुई। इस खास मुकाम पर आने के बाद ये सपने के सच होने जैसा लग रहा है। मैं अपनी सफलताओं पर गर्व से फूली नहीं समा रही।” बता दें कि रीवा काफी समय से टीवी की दुनिया में एक्टिव हैं। उन्होंने कई विज्ञापनों में भी काम किया है। रीवा की गिनती कभी सबसे अमीर चाइल्ड एक्टर्स में होती थी।
रीवा ‘उरी : द सर्जिकल स्ट्राइक’ जैसी सुपरहिट फिल्म में भी थीं। रीवा को इंस्टाग्राम पर 11 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। साथ ही यूट्यूब पर उनके 2 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं। वह पिछले दिनों वेब सीरीज 'बंदिश बैंडिट्स-2' में एक अहम किरदार में नजर आई थीं। रीवा इन दिनों अपनी सीरीज 'पावर ऑफ पांच' को लेकर सुर्खियों में हैं।