'मेट्रो... इन दिनों' ने साल 2025 में सारा अली खान को एक बार फिर बड़े पर्दे पर चमकने का मौका दिया है। 'स्काई फोर्स' के बाद ये उनकी दूसरी रिलीज है और फैंस उन्हें रोमांटिक म्यूजिकल ड्रामा में देखने के लिए काफी उत्साहित हैं।
अनुराग बसु द्वारा निर्देशित यह फिल्म 2007 की 'लाइफ इन अ... मेट्रो' का आध्यात्मिक सीक्वल मानी जा रही है। उस फिल्म ने दर्शकों को रिश्तों की जटिलता और सच्चाई से रूबरू करवाया था, और इस बार भी फिल्म ने पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की है।
पहले दिन की कमाई ने दिया उत्साहजनक संकेतसारा अली खान, आदित्य रॉय कपूर, नीना गुप्ता, अनुपम खेर, कोंकणा सेन शर्मा, पंकज त्रिपाठी और अली फजल जैसे कलाकारों से सजी इस फिल्म ने पहले दिन 3.35 करोड़ रुपये की कमाई की है।
Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक यह आंकड़ा दर्शाता है कि फिल्म को लेकर अच्छी रुचि बनी हुई है। तुलना करें तो 2007 में आई 'लाइफ इन अ... मेट्रो' ने पहले दिन 80 लाख रुपये की कमाई की थी लेकिन धीरे-धीरे यह फिल्म 24 करोड़ के लाइफटाइम कलेक्शन तक पहुंची थी।
अब देखने वाली बात होगी कि 'मेट्रो... इन दिनों' भी क्या वर्ड ऑफ माउथ के सहारे लंबे रेस की घोड़ी बन पाती है।
फिल्म की कहानी और संगीतफिल्म की कहानी चार कपल्स के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अलग-अलग शहरों में रहकर रिश्तों की गहराई, उलझन और अपनापन महसूस करते हैं। फिल्म का संगीत प्रीतम ने तैयार किया है, जो भावनाओं को और सजीव कर देता है।
इस बार 'लाइफ इन अ... मेट्रो' से कोंकणा सेन शर्मा की वापसी हुई है। दर्शकों को उनकी परिपक्व अदायगी एक बार फिर पसंद आ रही है।
पहले दिन की ऑक्यूपेंसी रिपोर्टराष्ट्रीय स्तर पर फिल्म की औसत ऑक्यूपेंसी 12.72 प्रतिशत रही।
सुबह के शो में 8.64 प्रतिशत
दोपहर में 14.24 प्रतिशत
शाम के शो में 17.99 प्रतिशत रही
चेन्नई में सबसे ज्यादा 41 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई, जबकि बेंगलुरु में 28.33 प्रतिशत और कोलकाता में 18.33 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी देखी गई।