लोकप्रियी टीवी सीरियल ‘अलादीन’ फेम एक्टर मेना मसूद के फैंस के लिए खुशखबरी है। मसूद की जिंदगी में बहुत बड़ी खुशी आ गई है। वे विवाह बंधन में बंध चुके हैं। उन्होंने ‘जंगल क्राई’ की एक्ट्रेस एमिली शाह संग शादी कर ली है। दोनों काफी सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। इसके बाद उन्होंने साल 2023 में सगाई कर ली थी। तब से ही उन्हें चाहने वालों को शादी का इंतजार था, जो अब जाकर पूरा हुआ है। दोनों कलाकारों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शादी का वीडियो शेयर किया है। इस मशहूर कपल ने एक नहीं बल्कि दो रीति-रिवाज के साथ शादी की रस्में पूरी कीं।
पहले उन्होंने हिंदू धर्म के हिसाब से सात फेरे लिए। इसके बाद ईसाई धर्म के तौर-तरीकों से शादी की। मसूद ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शादी की खबर देते हुए लिखा, “हमारे सपनों की शादी।” कपल की शादी के वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और जमकर बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं। यह बहुसांस्कृतिक शादी जून में इटली के टस्कनी के एक बेहद खूबसूरत वाइम एस्टेट में हुई। एमिली गुजरात और अमेरिका से ताल्लुक रखती हैं। एमिली के पिता गुजराती जबकि मां अमेरिकी हैं। दूसरी ओर, मसूद 3 साल की उम्र में मिस्र से कनाडा आ गए थे।
अपनी जड़ों का सम्मान करने के लिए इस जोड़े ने इटली में दो रिवाजों से शादी की। शादी में एमिली ने लाल रंग की खूबसूरत साड़ी पहनी हुई थी। मसूद ने एलिगेंट शेरवानी कैरी की थी। ईसाई रीति-रिवाज से शादी के लिए दोनों ने सफेद रंग के कपड़े पहने। ढोल-नगाड़े के साथ धूमधाम से शादी हुई। कपल का डांस भी सुर्खियां बटोर रहा है। मसूद और एमिली साल 2018 में लॉस एंजिल्स के आर्टिस्ट-डेटिंग ऐप के जरिये मिले थे, जिसके बाद दोनों ने कई सालों तक एक-दूसरे को डेट किया।
मनोज बाजपेयी ने शुरू की 'पुलिस स्टेशन में भूत' की शूटिंग, रामू ने शेयर किया मोशन पोस्टरअभिनेता मनोज बाजपेयी पिछले काफी समय से फिल्म 'पुलिस स्टेशन में भूत' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। इसके डायरेक्शन की कमान मशहूर फिल्ममेकर रामगोपाल वर्मा ने संभाली है। 'सत्या', 'शूल' और 'कौन' के बाद रामू और मनोज ने एक बार फिर हाथ मिलाया है। अब आखिरकार फिल्म से मनोज की पहली झलक सामने आ गई है, जिसमें वे पुलिस की वर्दी पहने दिख रहे हैं और वे खून से लथपथ एक डरावनी गुड़िया पकड़े हुए हैं। मनोज ने बताया कि हैदराबाद में फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है।
उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इसकी झलक शेयर करते हुए लिखा, “शूटिंग शुरू। सत्या से लेकर अब तक...कुछ सफर पूरे होने के लिए ही बने होते हैं। लगभग तीन दशक बाद राम गोपाल वर्मा के साथ हमारी नई हॉरर कॉमेडी 'पुलिस स्टेशन में भूत' के लिए फिर से जुड़कर बहुत खुश हूं। यह बेहद खास है।” इस फिल्म में जेनेलिया डिसूजा और राजपाल यादव के भी अहम रोल होंगे। रामू ने भी फिल्म का मोशन पोस्टर शेयर किया है। उन्होंने लिखा, “जनता डरकर पुलिस के पास जाती है और पुलिस डरकर किसके पास जाएगी।”
इतना ही नहीं निर्माता ने अपनी इस फिल्म की कहानी भी बताई है। इसमें लिखा है, “एक खूंखार गैंगस्टर को एक एनकाउंटर पुलिस ने मार गिराया और वह पुलिस स्टेशन को परेशान करने के लिए एक भूत के रूप में वापस आया...इसलिए शीर्षक ‘पुलिस स्टेशन में भूत’ आप मृतकों को गिरफ्तार नहीं कर सकते।”